दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता: मुख्यमंत्री बोले-पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी; निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब तस्करी के ट्रक से कुचलकर जान गंवाने वाले थाना प्रभारी दिलीप पुरी के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत टीआई की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के तहत सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर नौकरी देने और परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर टीआई दिलीप पुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी का दिवंगत होना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
उन्होंने दिवंगत अधिकारी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
जांच के लिए स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन रवाना
मुख्यमंत्री ने घटना की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने घटना की जांच को प्राथमिकता पर लेने के संकेत दिए हैं।
पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, टीआई दिलीप पुरी की पत्नी को एसआई के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। वहीं, परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस घोषणा को कर्तव्य निर्वहन के दौरान जान गंवाने वाले पुलिस अधिकारी के परिवार को सरकार की ओर से बड़ी सहायता के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में बाबा महाकाल से दिवंगत दिलीप पुरी को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
संबंधित समाचार

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर

आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट:9 लोगों की मौत; पायलट की आखिरी कॉल- अब वक्त नहीं बचा

घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर:अफसरों को लगाई फटकार

महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई:इस कस्बे के थे दामाद; ससुराल में पसरा मातम

करोड़ों की बंदरबांट:नगर निगम में योजना के नाम पर निकाय निधि से

टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था:पटाखा की प्रति दुकान से 30 हजार रुपए की वसूली

माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी:14 साल में सात जानें गईं; पत्थर और रेत के अवैध कारोबार से लेकर शराब तस्करी तक, हर घटना के बाद उठते हैं सुरक्षा के सवाल

SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका:33 हजार से अधिक आवेदन मिले थे; इस दिन आएगी अंतिम सूची

आंगन में रंगत बाजारों में रौनक:शुभ मुहूर्त में चहक उठा इंदौर

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद:नाम की कुर्सियां रहीं खाली; मंत्री भी डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!