महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई: इस कस्बे के थे दामाद; ससुराल में पसरा मातम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब से भरे ट्रक की चपेट में आने से थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत की खबर ने धार जिले के बाग में भी शोक की लहर दौड़ा दी। बाग से उनका केवल पारिवारिक रिश्ता ही नहीं था, बल्कि यहां के धार्मिक और सामाजिक जीवन से भी उनका गहरा जुड़ाव था। वे बाग के दामाद थे और प्रसिद्ध बड़केश्वर महादेव मंदिर से उनकी विशेष आस्था जुड़ी हुई थी।
दिलीप पुरी का विवाह बाग के बड़केश्वर महादेव मंदिर के महंत भगवान पुरी गोस्वामी की बेटी कविता के साथ हुआ था। मूल रूप से बरमंडल के रहने वाले दिलीप पुरी का बाग में नियमित आना-जाना रहता था। यहां आने पर वे परिवार और परिचितों के साथ समय बिताते थे। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही ससुराल पक्ष, परिचितों और समाजजनों में शोक छा गया।
महाशिवरात्रि और सावन में जरूर आते थे मंदिर
भगवानपुरा गोस्वामी परिवार के भतीजे संजय पुरी गोस्वामी के अनुसार, दिलीप पुरी को बड़केश्वर महादेव मंदिर से विशेष लगाव था। वे महाशिवरात्रि और सावन के दौरान नियमित रूप से बाग आते और भगवान भोलेनाथ के दर्शन करते थे। मंदिर में दर्शन करने के साथ ही व्यवस्थाओं में भी सहयोग करते थे। पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने और अन्य व्यवस्थाओं में हाथ बंटाते थे।
बाग प्रवास के दौरान मंदिर में ही भोजन करना उनकी आत्मीयता का हिस्सा था। उन्हें बाग की गुफाओं और आसपास के धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों पर जाना भी पसंद था। यही वजह है कि उनके निधन की खबर से बाग के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है।
शिक्षक से पुलिस अधिकारी तक का सफर
पुलिस सेवा में आने से पहले दिलीप पुरी संविदा शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने करीब दो साल तक सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद पुलिस विभाग में शामिल हुए और अपनी मेहनत से थाना प्रभारी के पद तक पहुंचे।
उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी कविता, बेटी तृषा, बेटा अविक और छोटा भाई हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
बरमंडल में समाधि के रूप में होगा अंतिम संस्कार
पारिवारिक और सामाजिक परंपरा के अनुसार दिलीप पुरी का अंतिम संस्कार समाधि के रूप में उनके पैतृक क्षेत्र बरमंडल में किया जाएगा। एक ओर पुलिस महकमा अपने साथी अधिकारी को खोने से शोकाकुल है, वहीं दूसरी ओर बाग ने अपने परिवार से जुड़े एक मिलनसार और आत्मीय व्यक्ति को खो दिया है। महाशिवरात्रि पर जिस बड़केश्वर महादेव मंदिर में वे श्रद्धा के साथ दर्शन करने आते थे, वहां अब उनकी यादें ही शेष रह गई हैं।
संबंधित समाचार

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर

आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट:9 लोगों की मौत; पायलट की आखिरी कॉल- अब वक्त नहीं बचा

घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर:अफसरों को लगाई फटकार

करोड़ों की बंदरबांट:नगर निगम में योजना के नाम पर निकाय निधि से

टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था:पटाखा की प्रति दुकान से 30 हजार रुपए की वसूली

माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी:14 साल में सात जानें गईं; पत्थर और रेत के अवैध कारोबार से लेकर शराब तस्करी तक, हर घटना के बाद उठते हैं सुरक्षा के सवाल

SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका:33 हजार से अधिक आवेदन मिले थे; इस दिन आएगी अंतिम सूची

दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता:मुख्यमंत्री बोले-पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी; निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

आंगन में रंगत बाजारों में रौनक:शुभ मुहूर्त में चहक उठा इंदौर

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद:नाम की कुर्सियां रहीं खाली; मंत्री भी डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!