खबर
Top News

आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट: 9 लोगों की मौत; पायलट की आखिरी कॉल- अब वक्त नहीं बचा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 1:09 pm
शेयर करें:
आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट

खुलासा फर्स्ट, फ्लोरिडा।
अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार दोपहर एक बिजनेस जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई।

हादसे के वक्त विमान टेक्सास से बहामास जा रहा था।

सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया
जमीन से टकराते ही विमान में जोरदार विस्फोट हुआ और सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया। आसपास आग फैल गई और आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा।

हादसे से कुछ मिनट पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को आपात संदेश दिया था।

उसने बताया कि विमान तेजी से नीचे गिर रहा है और अब जमीन से टकराने से बचने का समय नहीं बचा है।

इस भयावह घटना की जांच अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) कर रहा है।

पायलट की आखिरी कॉल- हम जमीन से टकराने वाले हैं
हादसे से पहले विमान और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें पायलट ने खराब मौसम, विमान पर बर्फ जमने और तेज झटके लगने की जानकारी दी थी।

हालात बिगड़ने पर पायलट ने 2 हजार फीट और ऊंचाई पर जाने की अनुमति मांगी। इसके कुछ ही देर बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। पायलट ने आपात स्थिति घोषित करते हुए रेडियो पर 'मेडे, मेडे' कॉल दी।

रिकॉर्डिंग में पायलट को यह कहते सुना गया कि विमान 10 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे जा रहा है और वह जमीन से टकराने वाला है। उसने यह भी कहा कि अब उनके पास वक्त नहीं बचा है।

35 हजार फीट की ऊंचाई से तेजी से नीचे गिरा विमान
रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त Learjet 60 विमान करीब 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। अचानक विमान ने तेजी से ऊंचाई खोनी शुरू कर दी।

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, नीचे गिरने की रफ्तार कुछ समय के लिए 30 हजार फीट प्रति मिनट से भी अधिक पहुंच गई थी।

अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि हादसा रविवार दोपहर करीब 12:50 बजे हुआ। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताया।

रिहायशी इलाके में गिरा विमान, 600 लोगों को निकाला गया
विमान फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। टक्कर के बाद सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास आग फैल गई।

हादसे का मलबा रिहायशी इलाके तक पहुंचा। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र से करीब 600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

उनके लिए दो शेल्टर बनाए गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जमीन पर मौजूद लोगों के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं थी।

खराब मौसम और बर्फ जमने की बात आई सामने
हादसे के समय इलाके में भारी बारिश, गरज-चमक और तूफानी मौसम था। पायलट ने भी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विमान पर बर्फ जमने और तेज झटके लगने की जानकारी दी थी।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले बिजली की लाइन से टकराया था।

हालांकि, अधिकारियों ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल खराब मौसम को भी हादसे का अंतिम कारण नहीं माना गया है।

FAA और NTSB कर रहे जांच
अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने जांच में मदद के लिए अपनी टीम भेजी है।

NTSB के साथ मिलकर विमान के मलबे, तकनीकी स्थिति, मौसम और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रिकॉर्डिंग की जांच की जाएगी।

हादसे का शिकार विमान वर्ष 2004 में निर्मित Learjet 60 था। दुर्घटना के समय विमान करीब 22 साल पुराना था।

जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विमान इतनी तेजी से नीचे क्यों गिरा और इस भीषण हादसे की असल वजह क्या थी।

संबंधित समाचार

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद
Top News

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

2 minutes ago
बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया
Top News

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

5 minutes ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

8 minutes ago
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

11 minutes ago
शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान
Top News

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

12 minutes ago
वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

20 minutes ago
सड़क निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

31 minutes ago
थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा
Top News

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

34 minutes ago
हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
Top News

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

about 1 hour ago
टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा
Top News

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे
Top News

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर

about 1 hour ago
घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर
Top News

घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर:अफसरों को लगाई फटकार

about 1 hour ago
महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई
Top News

महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई:इस कस्बे के थे दामाद; ससुराल में पसरा मातम

about 1 hour ago
करोड़ों की बंदरबांट
Top News

करोड़ों की बंदरबांट:नगर निगम में योजना के नाम पर निकाय निधि से

about 1 hour ago
टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था
Top News

टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था:पटाखा की प्रति दुकान से 30 हजार रुपए की वसूली

about 2 hours ago
माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी
Top News

माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी:14 साल में सात जानें गईं; पत्थर और रेत के अवैध कारोबार से लेकर शराब तस्करी तक, हर घटना के बाद उठते हैं सुरक्षा के सवाल

about 2 hours ago
SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका
Top News

SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका:33 हजार से अधिक आवेदन मिले थे; इस दिन आएगी अंतिम सूची

about 2 hours ago
दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता
Top News

दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता:मुख्यमंत्री बोले-पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी; निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

about 2 hours ago
आंगन में रंगत बाजारों में रौनक
Top News

आंगन में रंगत बाजारों में रौनक:शुभ मुहूर्त में चहक उठा इंदौर

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद
Top News

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद:नाम की कुर्सियां रहीं खाली; मंत्री भी डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!