खबर
Top News

माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी: 14 साल में सात जानें गईं; पत्थर और रेत के अवैध कारोबार से लेकर शराब तस्करी तक, हर घटना के बाद उठते हैं सुरक्षा के सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 12:56 pm
शेयर करें:
माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने वाले सरकारी अमले के लिए वर्दी और सरकारी जिम्मेदारी कई बार जानलेवा साबित हुई है। अवैध पत्थर खनन हो या रेत का परिवहन, या फिर शराब की तस्करी, इन कारोबारों में लगे भारी वाहनों से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की जान जाने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।

कार्रवाई रोकने के लिए वाहनों का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों के बीच अब देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत ने एक बार फिर पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।

करीब 14 वर्षों के घटनाक्रम पर नजर डालें तो अलग-अलग जिलों में सात ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें अवैध कारोबार से जुड़े वाहनों की चपेट में आकर पुलिस, वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने जान गंवाई।

इन घटनाओं में सबसे चर्चित मामला 2012 में आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह की मौत का था। इसके बाद भी ऐसी घटनाओं का सिलसिला नहीं रुका। अब इस सूची में खातेगांव टीआई दिलीप पुरी का नाम जुड़ गया है।

मुरैना से देवास तक, तारीखें बदलीं लेकिन घटनाओं की तस्वीर नहीं
2012 : आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह की मौत से दहल गया था प्रदेश
मुरैना जिले के बानमोर में 8 मार्च 2012 को तत्कालीन एसडीओपी नरेंद्र कुमार सिंह अवैध पत्थरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पहुंचे थे। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट दी और नरेंद्र कुमार उसके नीचे दब गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई थी। एक युवा आईपीएस अधिकारी की मौत ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई और अधिकारियों की सुरक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया था।

2015 : आरक्षक धर्मेंद्र चौहान की गई जान
मुरैना के नूराबाद थाना क्षेत्र में 5 अप्रैल 2015 को अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आरक्षक धर्मेंद्र चौहान डंपर की चपेट में आ गए। वाहन रोकने की कोशिश के दौरान उन्हें कुचल दिया गया। इस घटना के बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी।

मार्च 2016 : ग्वालियर में वनरक्षक नरेंद्र शर्मा की मौत
अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाने की कोशिश में वन विभाग को भी अपने कर्मचारी की जान गंवानी पड़ी। मार्च 2016 में ग्वालियर क्षेत्र में वनरक्षक नरेंद्र शर्मा ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पहुंचे थे। इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। वन विभाग के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे।

सितंबर 2018 : डिप्टी रेंजर सुबेदार सिंह कुशवाह को कुचला
मुरैना के चंबल क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन रोकने की जिम्मेदारी निभा रहे डिप्टी रेंजर सुबेदार सिंह कुशवाह की 7 सितंबर 2018 को जान चली गई। वे वन विभाग की चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी दौरान रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। चंबल में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने वाले वन अमले की सुरक्षा का मुद्दा फिर चर्चा में आया।

नवंबर 2023 : शहडोल में पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल की मौत
शहडोल जिले के गोपालपुर क्षेत्र में 25 नवंबर 2023 को अवैध रेत खनन और परिवहन की कार्रवाई करने पहुंचे पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। राजस्व विभाग के कर्मचारी की इस तरह मौत ने यह सवाल खड़ा किया कि अवैध खनन रोकने के लिए मैदान में उतरने वाले अधिकारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।

मई 2024 : एएसआई महेंद्र बागरी को ट्रैक्टर ने रौंदा
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में मई 2024 की शुरुआत में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एएसआई महेंद्र बागरी की मौत हो गई। वे रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने पहुंचे थे। इसी दौरान चालक ने वाहन उनके ऊपर चढ़ा दिया। घटना में उनकी जान चली गई और पुलिस विभाग में शोक फैल गया।

नवंबर 2026 : खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत
अब देवास जिले के खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की जान चली गई। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे उन्हें अवैध शराब तस्करी में लगे ट्रक की सूचना मिली थी। वे पुलिस टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पर पहुंचे। नेमावर पुलिस भी इसी ट्रक का पीछा कर रही थी। पुलिस को ट्रक हाईवे पर डिवाइडर के किनारे खड़ा मिला।

टीआई पुरी ने चालक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया पुरी के ऊपर से गुजर गया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे तक सीपीआर और उपचार के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर से काफी खून बह चुका था। शरीर के कई अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे और कई फ्रैक्चर भी थे। डॉक्टरों की टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

हर घटना के बाद जांच और कार्रवाई, लेकिन सुरक्षा का सवाल बरकरार
इन घटनाओं में एक गंभीर समानता दिखाई देती है। अवैध कारोबार में लगे वाहनों को रोकने के लिए जब सरकारी अमला मौके पर पहुंचता है, तो कई बार वही वाहन जानलेवा साबित होते हैं। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद अवैध खनन तथा परिवहन से जुड़े नेटवर्क की चुनौती बनी हुई है।

इन मामलों में जांच, गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया अलग-अलग रही है। लेकिन घटनाओं की पुनरावृत्ति बताती है कि केवल घटना के बाद कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं है। अवैध कारोबार पर नियंत्रण के साथ-साथ ऐसे अभियानों में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी ठोस व्यवस्था जरूरी है।

नम आंखों से विदाई, नवागत एसपी ने दिया कंधा
टीआई दिलीप पुरी की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पोस्टमॉर्टम के बाद उनकी पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नवागत एसपी आदित्य मिश्रा सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने पार्थिव देह को कंधा दिया। नम आंखों से अपने साथी को विदाई देने के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।

अब सरकार के सामने सबसे बड़ा सवाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल रवाना किया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही दिलीप पुरी की पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति और परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

सरकार की ओर से सहायता और जांच के निर्देश तत्काल राहत जरूर हैं, लेकिन प्रदेश के सामने बड़ा सवाल इससे कहीं आगे का है। क्या अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा मिल पा रही है? क्या ऐसे अवैध कारोबारों में लगे वाहनों और उनके पीछे काम कर रहे नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण हो पा रहा है?

आईपीएस नरेंद्र कुमार से लेकर टीआई दिलीप पुरी तक की घटनाएं बताती हैं कि यह समस्या किसी एक जिले या एक विभाग तक सीमित नहीं है। अब जरूरत केवल दोषियों को सजा दिलाने की नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाने की है जिसमें कानून लागू कराने के लिए मैदान में उतरने वाले अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित भी रहें।

संबंधित समाचार

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद
Top News

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

2 minutes ago
बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया
Top News

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

6 minutes ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

8 minutes ago
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

12 minutes ago
शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान
Top News

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

13 minutes ago
वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

21 minutes ago
सड़क निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

32 minutes ago
थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा
Top News

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

35 minutes ago
हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
Top News

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

about 1 hour ago
टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा
Top News

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे
Top News

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर

about 1 hour ago
आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट
Top News

आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट:9 लोगों की मौत; पायलट की आखिरी कॉल- अब वक्त नहीं बचा

about 1 hour ago
घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर
Top News

घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर:अफसरों को लगाई फटकार

about 1 hour ago
महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई
Top News

महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई:इस कस्बे के थे दामाद; ससुराल में पसरा मातम

about 1 hour ago
करोड़ों की बंदरबांट
Top News

करोड़ों की बंदरबांट:नगर निगम में योजना के नाम पर निकाय निधि से

about 2 hours ago
टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था
Top News

टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था:पटाखा की प्रति दुकान से 30 हजार रुपए की वसूली

about 2 hours ago
SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका
Top News

SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका:33 हजार से अधिक आवेदन मिले थे; इस दिन आएगी अंतिम सूची

about 2 hours ago
दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता
Top News

दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता:मुख्यमंत्री बोले-पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी; निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

about 2 hours ago
आंगन में रंगत बाजारों में रौनक
Top News

आंगन में रंगत बाजारों में रौनक:शुभ मुहूर्त में चहक उठा इंदौर

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद
Top News

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद:नाम की कुर्सियां रहीं खाली; मंत्री भी डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!