खबर
Top News

SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका: 33 हजार से अधिक आवेदन मिले थे; इस दिन आएगी अंतिम सूची

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 12:53 pm
शेयर करें:
SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने या निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है।

मध्यप्रदेश में 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी
भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इसके तहत 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।

12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियों का मौका
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।

इनका निराकरण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

इस प्रक्रिया में SIR के दौरान जिन मतदाताओं के नाम सूची से हट गए थे या जो किसी कारण से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें नाम जुड़वाने का एक और अवसर मिलेगा।

युवाओं ने पहली बार वोटर बनने के लिए किया आवेदन
इंदौर में 28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक SIR के दौरान सूची से हटे मतदाताओं को खोजने का अभियान चलाया गया था।

इस दौरान 33 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें करीब 42 प्रतिशत यानी 14 हजार से अधिक आवेदन पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के थे।

जो लोग उस दौरान आवेदन नहीं कर पाए थे, वे भी 12 नवंबर से शुरू होने वाली प्रक्रिया में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

18 वर्ष के होने वाले युवाओं को भी मौका
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, वर्ष 2027 में 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इस व्यवस्था से साल के अलग-अलग महीनों में 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनने का अवसर मिलेगा।

SIR में 4.47 लाख नाम हुए थे सूची से बाहर
जिले में SIR शुरू होने से पहले 28.67 लाख से अधिक मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण के दौरान 4.47 लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र नहीं मिलने के कारण उनके नाम सूची से हटा दिए गए थे।

इसके बाद प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या घटकर करीब 24.20 लाख रह गई थी।

वहीं, देवास जिले के 3225 मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण और पुनर्व्यवस्थापन का काम सोमवार तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के अगले चरण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

संबंधित समाचार

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद
Top News

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

2 minutes ago
बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया
Top News

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

6 minutes ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

8 minutes ago
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

12 minutes ago
शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान
Top News

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

13 minutes ago
वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

21 minutes ago
सड़क निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

32 minutes ago
थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा
Top News

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

35 minutes ago
हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
Top News

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

about 1 hour ago
टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा
Top News

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे
Top News

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर

about 1 hour ago
आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट
Top News

आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट:9 लोगों की मौत; पायलट की आखिरी कॉल- अब वक्त नहीं बचा

about 1 hour ago
घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर
Top News

घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर:अफसरों को लगाई फटकार

about 1 hour ago
महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई
Top News

महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई:इस कस्बे के थे दामाद; ससुराल में पसरा मातम

about 1 hour ago
करोड़ों की बंदरबांट
Top News

करोड़ों की बंदरबांट:नगर निगम में योजना के नाम पर निकाय निधि से

about 2 hours ago
टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था
Top News

टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था:पटाखा की प्रति दुकान से 30 हजार रुपए की वसूली

about 2 hours ago
माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी
Top News

माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी:14 साल में सात जानें गईं; पत्थर और रेत के अवैध कारोबार से लेकर शराब तस्करी तक, हर घटना के बाद उठते हैं सुरक्षा के सवाल

about 2 hours ago
दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता
Top News

दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता:मुख्यमंत्री बोले-पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी; निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

about 2 hours ago
आंगन में रंगत बाजारों में रौनक
Top News

आंगन में रंगत बाजारों में रौनक:शुभ मुहूर्त में चहक उठा इंदौर

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद
Top News

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद:नाम की कुर्सियां रहीं खाली; मंत्री भी डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!