खबर
Top News

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला: ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 1:48 pm
शेयर करें:
हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पैरवी करने वाले एक अधिवक्ता पर रविवार देर रात जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि बदमाशों ने पहले फोन कर उन्हें कार्यालय से बाहर बुलाया और फिर हथियारों के दम पर घेरकर रुपए मांगे।

धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया
इनकार करने पर धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद बेसबॉल और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।

हमले में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वकीलों में आक्रोश है।

फोन कर ऑफिस से बाहर बुलाया, फिर घेरकर मांगे रुपए
जानकारी के मुताबिक, शिव नगर निवासी अधिवक्ता राबिन जैन रविवार रात करीब 12:30 बजे अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे।

इसी दौरान विजय ठाकुर का उनके मोबाइल पर फोन आया। उसने उन्हें कार्यालय से बाहर आने के लिए कहा।

जैसे ही राबिन बाहर निकले, वहां विजय ठाकुर के साथ बिरजू, बिट्टू पांडे और कुछ अन्य युवक मौजूद थे।

आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और रुपए की मांग करने लगे। राबिन ने रुपए देने से इनकार किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया।

सिर पर वार के बाद बेसबॉल और डंडों से पीटा
हमले के दौरान अधिवक्ता जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने बेसबॉल और लाठी-डंडों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

आरोप है कि हमलावर तब तक मारपीट करते रहे, जब तक राबिन बेहोश नहीं हो गए। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

साथी अधिवक्ताओं ने अस्पताल पहुंचाया
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में साथी अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। घायल राबिन जैन को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिवक्ता रोहित कुरैल ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि किसी अधिवक्ता पर इस तरह हमला होना बेहद गंभीर मामला है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो अधिवक्ता कोतवाली थाने का घेराव करेंगे।

आरोपियों पर पहले से आपराधिक मामले होने का दावा
घायल अधिवक्ता राबिन जैन की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राबिन ने पुलिस को बताया कि हमला करने वाले लोग आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ शहर के कई थानों में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप भी लगाया है। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

संबंधित समाचार

टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर
Top News

टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

less than a minute ago
वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल
Top News

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

6 minutes ago
देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

8 minutes ago
रईसजादियों की गुंडागर्दी
Top News

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

15 minutes ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

21 minutes ago
वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

34 minutes ago
एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे
Top News

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

38 minutes ago
युवक पर जानलेवा हमला
Top News

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

38 minutes ago
12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक
Top News

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

42 minutes ago
वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब
Top News

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

43 minutes ago
शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद
Top News

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

about 1 hour ago
बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया
Top News

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

about 1 hour ago
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

about 1 hour ago
शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान
Top News

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

about 1 hour ago
सड़क निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

about 1 hour ago
थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा
Top News

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

about 1 hour ago
टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा
Top News

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे
Top News

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!