खबर
Top News

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद: नाम की कुर्सियां रहीं खाली; मंत्री भी डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 12:34 pm
शेयर करें:
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर रविवार को इंदौर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है।

कार्यक्रम के दौरान सभी कुर्सियां खाली रहीं
मंच पर शहर के छह विधायकों और मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर के नाम की कुर्सियां सजाई गई थीं, लेकिन कार्यक्रम के दौरान ये सभी कुर्सियां खाली रहीं।

करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे मंत्री
समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ही शामिल हुए। वे भी निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे।

मंच पर नाम थे, लेकिन जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे
राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर सभागृह में आयोजित समारोह के मंच पर विधायक मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, उषा परमार और महेंद्र हार्डिया के नाम की कुर्सियां लगाई गई थीं। इसके अलावा निगम अध्यक्ष सावन सोनकर के नाम की कुर्सी भी रखी गई थी।

हालांकि, कार्यक्रम के दौरान इनमें से कोई भी जनप्रतिनिधि नजर नहीं आया। खास बात यह रही कि जिस विधानसभा क्षेत्र में समारोह आयोजित किया गया, वहां के विधायक की भी मौजूदगी नहीं रही।

नेताओं की खाली कुर्सियों पर बैठे अधिकारी
मंच पर जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के बीच उनके नाम से आरक्षित कुर्सियों पर अधिकारी बैठे दिखाई दिए। समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई।

समारोह में स्कूली बच्चों की रही बड़ी संख्या
कार्यक्रम में करीब 90 प्रतिशत उपस्थिति स्कूली विद्यार्थियों की बताई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में बच्चों को बुलाया गया था।

वहीं, भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी समारोह में नजर नहीं आए।

प्रदेश सरकार के जिला स्तरीय मुख्य आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी रही।

विधायक के प्रतिनिधि ने बताई व्यस्तता की वजह
राऊ विधायक मधु वर्मा के प्रतिनिधि ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह का समय पहले से तय नहीं था। कार्यक्रम की जानकारी एक दिन पहले शाम को मिली थी।

उस दिन विधायक के पहले से ही भूमि पूजन के दो कार्यक्रम निर्धारित थे।

इसी वजह से वे स्थापना दिवस समारोह में शामिल नहीं हो सके। फिलहाल अन्य जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी को लेकर उनकी ओर से कोई वजह सामने नहीं आई है।

संबंधित समाचार

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद
Top News

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

2 minutes ago
बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया
Top News

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

6 minutes ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

8 minutes ago
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

11 minutes ago
शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान
Top News

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

12 minutes ago
वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

20 minutes ago
सड़क निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

31 minutes ago
थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा
Top News

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

34 minutes ago
हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
Top News

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

about 1 hour ago
टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा
Top News

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे
Top News

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर

about 1 hour ago
आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट
Top News

आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट:9 लोगों की मौत; पायलट की आखिरी कॉल- अब वक्त नहीं बचा

about 1 hour ago
घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर
Top News

घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर:अफसरों को लगाई फटकार

about 1 hour ago
महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई
Top News

महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई:इस कस्बे के थे दामाद; ससुराल में पसरा मातम

about 1 hour ago
करोड़ों की बंदरबांट
Top News

करोड़ों की बंदरबांट:नगर निगम में योजना के नाम पर निकाय निधि से

about 1 hour ago
टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था
Top News

टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था:पटाखा की प्रति दुकान से 30 हजार रुपए की वसूली

about 2 hours ago
माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी
Top News

माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी:14 साल में सात जानें गईं; पत्थर और रेत के अवैध कारोबार से लेकर शराब तस्करी तक, हर घटना के बाद उठते हैं सुरक्षा के सवाल

about 2 hours ago
SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका
Top News

SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका:33 हजार से अधिक आवेदन मिले थे; इस दिन आएगी अंतिम सूची

about 2 hours ago
दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता
Top News

दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता:मुख्यमंत्री बोले-पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी; निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

about 2 hours ago
आंगन में रंगत बाजारों में रौनक
Top News

आंगन में रंगत बाजारों में रौनक:शुभ मुहूर्त में चहक उठा इंदौर

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!