बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया: तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

एएसआई, हेड कांस्टेबल और एफआरवी के पायलट की भूमिका संदेह के घेरे में
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तिलक नगर थाने की एफआरवी (डायल-112) के पुलिसकर्मियों के जेल से छूटकर आए बदमाश के साथ शराब पीने के मामले में विभागीय स्तर पर जांच शुरू हो गई है। शनिवार देर रात खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम बिहाड़िया की ताज कॉलोनी के खुले मैदान में हुई इस कथित शराबखोरी का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा।
रहवासियों की शिकायत के बाद तिलक नगर टीआई मनीष लोधा ने एएसआई श्रीराम परमार, हेड कांस्टेबल विनोद सक्सेना और एफआरवी पायलट के खिलाफ रोजनामचे में रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि तिलक नगर थाने की एफआरवी अपने निर्धारित थाना क्षेत्र से करीब छह किलोमीटर दूर खुड़ैल क्षेत्र में आधी रात को किस वजह से पहुंची थी। आरोप है कि गश्त की जिम्मेदारी निभाने के बजाय पुलिसकर्मी खुले मैदान में एक ऐसे बदमाश के साथ मौजूद थे, जो हाल ही में जेल से छूटकर आया है। रहवासियों ने पुलिसकर्मियों की इस गतिविधि को अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया।
बिना नंबर की बाइक से पहुंचा था बदमाश
रहवासियों के अनुसार शनिवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच तिलक नगर थाने की एफआरवी क्रमांक एमपी 04 वायआर 1247 ताज कॉलोनी के खुले मैदान में पहुंची थी। वाहन में एएसआई श्रीराम परमार और हेड कांस्टेबल विनोद सक्सेना के साथ एफआरवी पायलट भी मौजूद था।
कुछ देर बाद बिना नंबर की बाइक से एक बदमाश वहां पहुंचा और अपनी बाइक एफआरवी के सामने खड़ी कर दी। आरोप है कि इसके बाद उसने शराब निकाली और पुलिसकर्मियों के साथ पीने लगा। क्षेत्रवासी संदीप तिवारी के ने बताया यह सिलसिला रात करीब एक बजे तक चलता रहा।
रहवासियों ने पूरी गतिविधि का वीडियो बनाया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की।
टीआई तक पहुंचा मामला तो दर्ज हुई रिपोर्ट
शिकायत सामने आने के बाद मामला तिलक नगर टीआई मनीष लोधा तक पहुंचा। उन्होंने संबंधित तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रोजनामचे में रिपोर्ट दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं।
अब जांच में यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि एफआरवी निर्धारित गश्त छोड़कर दूसरे थाना क्षेत्र में क्यों पहुंची थी, वहां मौजूद व्यक्ति कौन था और पुलिसकर्मियों के साथ उसकी मौजूदगी की वास्तविक वजह क्या थी।
वाहन चोरों पर नजर रखने के लिए लगाए थे कैमरे
ताज कॉलोनी के रहवासियों ने बताया कि इलाके में वाहन चोरी की घटनाओं पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन्हीं कैमरों में तिलक नगर थाने की एफआरवी और उसके आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों की गतिविधियां कैद हो गईं।
उनका आरोप है कि पुलिस इलाके में बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने और गश्त करने नहीं पहुंचती, लेकिन शराब पीने के लिए जरूर आ जाती है।
संबंधित समाचार

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!