सड़क निर्माण के दौरान हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, झुंझुनूं।
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग झुलस गए।
गांव में मातम पसरा
घायलों को उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया।
मिक्सर मशीन का हाइड्रोलिक जैक बिजली लाइन से टकराया
उदयपुरवाटी थाना प्रभारी रामपाल के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे सड़क निर्माण के दौरान रोडी-बजरी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई।
आठ लोगों की मौके पर ही मौत
मशीन का हाइड्रोलिक जैक बिजली के तार से टच हो गया, जिससे उसमें करंट फैल गया। मशीन के आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य झुलस गए।
हादसे में इन आठ मजदूरों की गई जान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हरिराम गुर्जर (30), मंगलचंद गुर्जर (22), कालूराम गुर्जर (29), पवन गुर्जर (23), विष्णु सैनी (38), सुरेंद्र उर्फ सुरेश सैनी (30), मुकेश सैनी (27), फतेहचंद सैनी (32) के रूप में हुई है। इनमें चार मजदूर हालेड़ा मंडावरा और चार छापोली गांव के निवासी बताए गए हैं।
बिजली लाइन काटने के लिए किया था फोन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के पोल और लाइन पेड़ों के संपर्क में आ रहे हैं।
उनका आरोप है कि बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए फोन किया गया, लेकिन ग्रिड सबस्टेशन (जीएसएस) पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
ग्रामीणों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को राहत देने की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया।
पूर्व मंत्री बोले- हर परिवार के एक सदस्य को मिले नौकरी
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि प्रत्येक मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह राजनीति करने का मुद्दा नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने और उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने का समय है।
उन्होंने कलेक्टर से मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को आश्वासन देने की मांग की। विधायक भगवानाराम सैनी और डीएसपी सुगन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
हादसे में पांच लोग झुलसे
इस दुर्घटना में छापोली निवासी महेंद्र पुत्र बनवारी लाल सैनी, गीता देवी (45), संतरा देवी (35), गिदाराम (45) और मंजू देवी (38) झुलस गए।
सभी का उदयपुरवाटी सीएचसी में उपचार जारी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीण बिजली विभाग और प्रशासन से जवाबदेही तय करने तथा मृतकों के परिवारों को उचित सहायता देने की मांग कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

टीआई का पार्थिव शरीर पहुंचा इंदौर:अंतिम दर्शन कर फूट पड़े परिजन; परिवार में पसरा मातम, अवैध शराब तस्करी का ट्रक रोकने की कोशिश में गई जान

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!