खबर
Top News

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान: जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 2:21 pm
शेयर करें:
शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान

तस्करी रोकने पहुंचे थे टीआई, तस्कर ने ट्रक से कुचलकर मारा डाला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार सिर्फ कानून को चुनौती नहीं दे रहा, कानून के रखवालों की जान भी ले रहा है। चंदाना-बिंजाना में जहरीली शराब 13 लोगों की जिंदगी निगल चुकी है। इस मातम की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि देवास में शराब तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को तस्कर ने ट्रक से कुचलकर मारा डाला।

बरमंडल (धार) के रहने वाले पुरी 2007 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। इंदौर में भी चंदन नगर जैसे संवेदनशील थाने के साथ वे हीरानगर थाना प्रभारी भी रहे। उनकी मौत के बाद प्रदेश के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि अवैध शराब का कारोबार रोकने की जिम्मेदारी जिन विभागों की है, वे आखिर किसका इंतजार कर रहे हैं? क्या अब भी किसी और की जान जाने के बाद ही व्यवस्था जागेगी? सवाल तो ये भी है कि प्रदेश में कानून का राज है या शराब माफिया का?

जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है। खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा ट्रक एमपी 43 एच 4786 इंदौर-बैतूल हाईवे से गुजर रहा है। नेमावर पुलिस ट्रक का पीछा कर रही है।

हाईवे पर ट्रक चालक पानी पीने के लिए रुका था कि टीआई दिलीप पुरी उसे पकड़ने के लिए मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने चालक को ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा। इसी दौरान दोनों के बीच झूमाझटकी होने लगी। बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश करते हुए डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ा दिया।

आपाधापी में टीआई नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहियां उनके ऊपर से निकल गया। चालक ट्रक को भगाकर ले गया। साथी टीआई को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दो घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बीच चालक ट्रक को संदलपुर में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। ट्रक में 298 पेटी अवैध शराब भी जब्त हुई है।

मामले की खबर लगते ही देवास एसपी आदित्य मिश्रा और उनके बाद देवास कलेक्टर नेहा मीणा भी खातेगांव पहुंच गई थीं। इसके बाद टीआई के परिजन भी खातेगांव पहुंच गए थे। उनके परिवार में पत्नी कविता और एक बेटा-बेटी हैं।

हादसे के बाद से ही घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। बरमंडल स्थित उनके घर पर भी मातम का माहौल है। दिलीप पुरी पहले शिक्षक थे इसके बाद वे पुलिस सेवा में आए थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की बात सामने आई है।

उधर, देवास एसपी आदित्य मिश्रा ने ट्रक को पकड़ने के लिए पांच पुलिस टीम बनाई थी। जिम्मेदारी कन्नौद, खातेगांव और सतवास थाना प्रभारी को सौंपी गई थी। सुबह तक पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।

दबिश में शामिल अफसरों के मुताबिक शराब तस्करी में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है और देवास के तस्कर भी नेटवर्क में शामिल हैं। ट्रक हरदा से आ रहा था और उसे इंदौर होते हुए गुजरात जाना था।

प्रदेश की आबकारी व्यवस्था और निगरानी पर सवाल
देवास के चंदाना और बिंजाना में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत होने के आरोपों ने पहले ही प्रदेश की आबकारी व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इन मौतों का वास्तविक कारण जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट से तय होना बाकी है।

मामले में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। आबकारी विभाग के अधिकारियों पर निलंबन और प्रशासनिक स्तर पर तबादलों जैसी कार्रवाई भी हुई है। इसके बावजूद अवैध शराब का नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका और अब तस्करी रोकने पहुंचे टीआई की मौत बताती है कि कार्रवाई का असर जमीन पर कितना है, इसकी पड़ताल जरूरी है।

सवाल है कि आखिर शराब की अवैध खेपें लगातार कैसे निकल रही हैं? हाईवे पर चेकिंग और नाकाबंदी के बावजूद तस्करों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं? क्या शराब तस्करों को रास्तों, चेकिंग पाइंट और पुलिस की गतिविधियों की पहले से जानकारी मिल जाती है?

छापे, जब्ती और निलंबन... फिर भी जारी कारोबार
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई का सरकारी रिकॉर्ड अपनी जगह है। छापे पड़ते हैं, शराब जब्त होती है, महुआ लहान नष्ट किया जाता है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई भी होती है, लेकिन सवाल यह है कि क्या इन कार्रवाइयों से तस्करी के बड़े नेटवर्क पर चोट पहुंच रही है या सिर्फ छोटे कारोबारियों और स्थानीय स्तर पर माल पकड़कर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी की जा रही है?

चंदाना-बिंजाना की घटना के बाद भी अवैध शराब की खेप का सड़क पर दौड़ाया और उसे रोकने पहुंचे थाना प्रभारी की जान चले जाना व्यवस्था की गंभीर विफलता की ओर इशारा करता है।

अब इस मामले में सिर्फ हत्या के आरोपी चालक की गिरफ्तारी काफी नहीं होगी। ट्रक के मालिक, शराब के सप्लायर, खरीदार, परिवहन में शामिल लोगों और पूरे नेटवर्क की कडि़यां जोड़ी होंगी।

प्रदेश के कुछ जिलों के महत्वपूर्ण थानों में पदस्थ रहे दिलीप
दिलीप पुरी 2007 बैच के पुलिस अधिकारी थे। पुलिस करियर के दौरान वे प्रदेश के कुछ जिलों के महत्वपूर्ण थानों में पदस्थ रहे। अपनी इंदौर पदस्थापना के दौरान वे चंदन नगर थाना के अलावा हीरा नगर के भी प्रभारी रहे।

इंदौर से ट्रांसफर होने के बाद उन्हें बड़वानी जिले में भेजा गया था, जहां उन्होंने सेंधवा ग्रामीण थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। जून 2026 को वहां से वे देवास जिले के सतवास थाना प्रभारी बनाएं गए।

सितंबर-अक्टूबर 2026 में सतवास के बाद खातेगांव थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे। अपने पुलिस सेवा काल के दौरान वे खंडवा के कोतवाली थाना में भी पदस्थ रहे। साल 2023 में एरोड्रम क्षेत्र के आकाश बडि़या को चंदन नगर थाने के सब इंस्पेक्टर आकाश शर्मा ने बेरहमी से पीटा था। इसके बाद उसने अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। तब मामले में एसआई और टीआई दिलीप पुरी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

तब वास्कले की गई थी जान राजकीय सम्मान के साथ हुआ था अंतिम संस्कार
जुलाई 2023 में ही देवास जिले के नेमावर थाने के टीआई राजाराम वास्कले की जामनेर नदी (स्टॉप डैम) में डूबने से मौत हो गई थी। वे नदी में एक शव को बाहर निकालने के प्रयास में नदी में उतरे थे।

पानी में उतरने के दौरान गहरे पानी और बहाव में फंसकर डूबने से उनकी मौत हो गई थी। हादसे के तुरंत बाद मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद टीआई के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए की सम्मान निधि (मुआवजा) देने की घोषणा की थी।

उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम कौयडि़या (बड़वानी जिला) में पूरे राजकीय और पुलिस सम्मान के साथ किया गया था, जहां कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

मध्य प्रदेश शासन के नियमों के अनुसार, ऑन-ड्यूटी शहीद या मृत पुलिसकर्मियों के आश्रित परिवार के एक सदस्य को योग्यता के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति (सरकारी नौकरी) दी जाती है।

इस मामले में भी उनके परिवार (पत्नी) को वित्तीय सुरक्षा और अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत सहायता का पूरा आश्वासन दिया गया था। चूंकि उनके बच्चे (एक बेटा और एक नवजात बेटी) उस समय बहुत छोटे थे, इसलिए नियमानुसार उनकी पत्नी को ही विभाग में पद दिए जाने का प्रावधान तय किया गया।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल
Top News

वीडियो देखिये, टीही-धार रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन का सफल स्पीड ट्रायल:130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा लोको; इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना को मिली बड़ी उपलब्धि

2 minutes ago
देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

देखिये वीडियो, जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:जंगल में चल रहा था लाखों का खेल; 14 जुआरी गिरफ्तार, 7 फरार, 13 लाख का मशरूका जब्त

4 minutes ago
रईसजादियों की गुंडागर्दी
Top News

रईसजादियों की गुंडागर्दी:बुजुर्ग गार्ड को गालियां देकर की धक्का-मुक्की

11 minutes ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत के बाद टूट गए पिता:बोले- बेटे को खोने का गम असहनीय; जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई, शासन-प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

17 minutes ago
वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव थाना प्रभारी की मौत पर कांग्रेस नेता का गंभीर आरोप:बोले- भाजपा के गुंडों ने की टीआई की हत्या; पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा

30 minutes ago
एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे
Top News

एक विकेट गिराकर जेल काट ली अब तुझे भी निपटा देंगे:प्रॉपर्टी में चचेरे भाई ने हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ घर पर बोला धावा

34 minutes ago
युवक पर जानलेवा हमला
Top News

युवक पर जानलेवा हमला:मुखबिरी के शक में चाकू से किया वार; पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, तीन नामजद सहित 6 पर FIR

34 minutes ago
12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक
Top News

12 दिन बाद पकड़ाया शातिर ऑटो चालक:स्टाइलिश स्टेपनी से हुआ चोरी का खुलासा

39 minutes ago
वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब
Top News

वीडियो देखिये, ट्रक में इस तरह छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब:इसी वाहन को रोकने में गई टीआई की जान; इंदौर-बैतूल हाईवे पर कार्रवाई के दौरान चालक ने चढ़ा दिया वाहन

39 minutes ago
शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद
Top News

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

about 1 hour ago
बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया
Top News

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

about 1 hour ago
एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

about 1 hour ago
सड़क निर्माण के दौरान हादसा
Top News

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

about 1 hour ago
थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा
Top News

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

about 1 hour ago
हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
Top News

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

about 1 hour ago
टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा
Top News

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे
Top News

खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे:राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर

about 2 hours ago
आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट
Top News

आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट:9 लोगों की मौत; पायलट की आखिरी कॉल- अब वक्त नहीं बचा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!