खातेगांव टीआई की मौत के मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक करेंगे: राज्य शासन ने बढ़ाया जांच का दायरा; ट्रक चालक हिरासत में, अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क पर नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हुई मौत के मामले में राज्य शासन ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक उपेंद्र जैन को सौंपी गई है। सोमवार को उपेंद्र जैन देवास पहुंच गए और उन्होंने जांच की कमान संभाल ली। अब जांच में सिर्फ उस घटनाक्रम की पड़ताल नहीं होगी, जिसमें टीआई की जान गई, बल्कि अवैध शराब की तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क और उसके संचालकों तक पहुंचने की भी कोशिश होगी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जांच का एक प्रमुख बिंदु यह पता लगाना है कि हरदा से गुजरात की ओर जा रहे अवैध शराब से भरे ट्रक के पीछे कौन लोग थे और इस तस्करी का संचालन कौन कर रहा था। ट्रक के मालिकाना हक, शराब की खेप और उसके परिवहन से जुड़े लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में रहेगी।
पांच से अधिक पुलिस टीमें कर रही थीं ट्रक का पीछा
जानकारी के मुताबिक, देवास एसपी आदित्य मिश्रा को सूचना मिली थी कि हरदा से अवैध शराब से भरा ट्रक इंदौर के रास्ते गुजरात की ओर जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल पांच से अधिक टीमें गठित की थीं। इनमें कन्नौद, सतवास, नेमावर और खातेगांव पुलिस की टीमें शामिल थीं।
इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे-59 पर हरदा-नेमावर मार्ग के आसपास ट्रक को रोकने के लिए घेराबंदी की गई थी। इसी दौरान ट्रक चालक एक ढाबे पर पानी पीने के लिए रुका। खातेगांव टीआई दिलीप पुरी ने चालक को पकड़ने के लिए ट्रक को घेरा और उसे नीचे उतरने के लिए कहा।
इसी दौरान चालक के भागने की कोशिश में ट्रक आगे बढ़ा। घटनाक्रम के दौरान टीआई पुरी नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल पुरी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
ट्रक जब्त, चालक हिरासत में
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक का नंबर MP 43 H 4786 बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन खरगोन जिले के अकील कुरैशी के नाम पर पंजीकृत है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि ट्रक का वास्तविक उपयोग कौन कर रहा था और शराब की खेप किसके निर्देश पर भेजी गई थी।
तस्करी के पीछे किसका नेटवर्क? राहुल जायसवाल का नाम चर्चा में
इस मामले में शराब तस्करी के कथित नेटवर्क को लेकर भी कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। मीडिया में प्रकाशित पुलिस सूत्रों के हवाले से हरदा के कांग्रेस नेता और लिकर कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल जायसवाल का नाम सामने आने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
2007 बैच के सब इंस्पेक्टर थे दिलीप पुरी
दिलीप पुरी वर्ष 2007 बैच के सब इंस्पेक्टर थे। टीआई बनने के बाद वे इंदौर के हीरानगर और चंदन नगर सहित कई थानों में पदस्थ रहे। करीब दो महीने पहले ही उनका तबादला सतवास से खातेगांव किया गया था। इससे पहले वे बड़वानी जिले में भी सेवाएं दे चुके थे।
वे धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के बरमंडल गांव के मूल निवासी थे। उनका परिवार इंदौर में रहता है। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। राज्य शासन ने उनकी पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति और परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए हैं।
संबंधित समाचार

शातिर बदमाश की इंदौर समेत पांच जिलों में एंट्री बंद:तीन महीने के लिए जिलाबदर

बदमाश के साथ डायल-112 में शराबखोरी का मामला गरमाया:तीन पुलिसकर्मियों पर जांच; सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के बाद टीआई ने रोजनामचे में दर्ज कराई रिपोर्ट

वीडियो देखिये, खातेगांव टीआई की मौत पर मंत्री की प्रतिक्रिया:शराब दुकान की साझेदारी से कांग्रेस नेताओं पर उठे सवाल; भाजपा ने पूछा- बार-बार कांग्रेस से जुड़े नाम क्यों सामने आ रहे

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से फैली सनसनी:रेलवे ट्रैक पर मिला एक सदस्य का शव; इलाके में मचा हड़कंप

शराब माफिया बेखौफ खाकी लहूलुहान:जहरीली शराब से हुई 13 मौतों के बाद अब थाना प्रभारी की बलि

वीडियो देखिये, शराब माफिया को नहीं बख्शेगी सरकार:डिप्टी सीएम बोले-दोषियों पर होगी सबसे सख्त कार्रवाई; शराब तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा

सड़क निर्माण के दौरान हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन; करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

थाना प्रभारी की मौत के मामले में कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा:आयशर वाहन का मालिक पुलिस की गिरफ्त में; आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला:ऑफिस से बाहर बुलाकर घेरा; रुपए नहीं दिए तो धारदार हथियार से सिर फोड़ा

टीआई की मौत पर कमल नाथ ने सरकार को घेरा:बोले- मध्य प्रदेश में माफिया चला रहे सरकार; कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

आसमान से अचानक जमीन पर गिरा बिजनेस जेट:9 लोगों की मौत; पायलट की आखिरी कॉल- अब वक्त नहीं बचा

घटिया डामरीकरण देख भड़के महापौर:अफसरों को लगाई फटकार

महाशिवरात्रि पर महादेव के दर्शन करने आते थे टीआई:इस कस्बे के थे दामाद; ससुराल में पसरा मातम

करोड़ों की बंदरबांट:नगर निगम में योजना के नाम पर निकाय निधि से

टेंडर प्रक्रिया खत्म एसोसिएशन के हाथों में व्यवस्था:पटाखा की प्रति दुकान से 30 हजार रुपए की वसूली

माफिया के पहियों तले कुचलती वर्दी:14 साल में सात जानें गईं; पत्थर और रेत के अवैध कारोबार से लेकर शराब तस्करी तक, हर घटना के बाद उठते हैं सुरक्षा के सवाल

SIR के दौरान हटे मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका:33 हजार से अधिक आवेदन मिले थे; इस दिन आएगी अंतिम सूची

दिवंगत टीआई के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता:मुख्यमंत्री बोले-पत्नी को मिलेगी एसआई की नौकरी; निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

आंगन में रंगत बाजारों में रौनक:शुभ मुहूर्त में चहक उठा इंदौर

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह से 6 विधायक और निगम अध्यक्ष रहे नदारद:नाम की कुर्सियां रहीं खाली; मंत्री भी डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!