वीडियो देखिये, चारों तरफ पुलिस और बीच में....: पति की हत्या की आरोपी पत्नी ने कवर किया चेहरा; पुलिस ने ऐसे समझी वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, पुणे।
चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस लगातार नए साक्ष्य जुटाने में लगी है। इसी कड़ी में पुलिस मुख्य आरोपी सिया गोयल को शनिवार सुबह पुणे के लोहागढ़ किले स्थित घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां वारदात का सीन रीक्रिएशन कराया गया। इस दौरान सिया सफेद टी-शर्ट पहने और चेहरे को कपड़े से ढके हुए नजर आई। पुलिस ने उसके बताए अनुसार पूरे घटनाक्रम को दोहराया और डमी का इस्तेमाल कर घटना की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया।
क्राइम स्पॉट तक खुद दिखाया रास्ता
जांच टीम सिया गोयल को उसी रास्ते से घटनास्थल तक लेकर गई, जहां 18 जून को केतन अग्रवाल की खाई में गिरने से मौत हुई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सिया ने घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता दिखाया और बताया कि घटना किस प्रकार हुई थी।
डमी से समझी धक्का देने की थ्योरी
पुणे ग्रामीण पुलिस ने केतन अग्रवाल के वजन के बराबर एक डमी तैयार कर घटनास्थल पर प्रयोग किया। पुलिस ने सिया से यह समझने को कहा कि कथित तौर पर केतन को किस स्थान से धक्का दिया गया, गिरने की दिशा क्या रही और घटना किस तरह घटी। जांच अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य आरोपियों के बयानों और घटनास्थल की वास्तविक परिस्थितियों का मिलान करना है, ताकि वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्य मजबूत किए जा सकें।
डीएसपी बोले- आरोपी के बयान के आधार पर हुआ पुनर्निर्माण
पुणे ग्रामीण पुलिस के डीएसपी गजानन टोम्पे ने बताया कि सुबह सिया गोयल को घटनास्थल पर लाकर उसके बताए विवरण के आधार पर सीन का पुनर्निर्माण (Scene Reconstruction) कराया गया। इसके लिए डमी का उपयोग किया गया, जिससे घटना के क्रम को समझा जा सके।
अब चेतन चौधरी से भी कराया जाएगा सीन रीक्रिएशन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिया के बाद सह-आरोपी चेतन चौधरी को भी अलग से लोहागढ़ किले ले जाया जाएगा। उससे भी घटनास्थल पर पूरा घटनाक्रम दोहराने को कहा जाएगा। जांच टीम दोनों आरोपियों के बयानों का आपस में मिलान करेगी। यदि दोनों के बयानों या घटनाक्रम में कोई विरोधाभास मिलता है तो उससे जांच को नई दिशा मिल सकती है और आगे की पूछताछ में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
वैज्ञानिक जांच पर पुलिस का जोर
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच केवल आरोपियों के बयानों तक सीमित नहीं रखी जाएगी। घटनास्थल का पुनर्निर्माण, डिजिटल साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी प्रमाणों के आधार पर केस को अदालत में मजबूत तरीके से पेश करने की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि पुलिस के अनुसार, 18 जून को लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल की कथित हत्या की साजिश रचकर उसे खाई में धक्का दिया गया था। इस मामले में सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है और दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!