वीडियो देखिये, लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई: तीन डॉक्टर 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; शिकायत के बाद बिछाया गया ट्रैप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर/बड़वानी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त संगठन की इंदौर इकाई ने गुरुवार को बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, जिला बड़वानी के तीन डॉक्टरों को कुल 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर की गई।
कार्रवाई में आरोपी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमित शाक्य, डॉ. दिव्या सांई और संविदा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोहर गोदारा को अलग-अलग रिश्वत राशि लेते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 एवं बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
क्या है पूरा मामला
शिकायतकर्ता अदनान अली (27), जो राजपुर स्थित अपने पिता की सेवा पैथोलॉजी लैब का संचालन देखते हैं, ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मरीजों को उनकी लैब पर जांच के लिए भेजने के बदले कमीशन लेते हैं। पहले यह कमीशन 20 प्रतिशत था, लेकिन हाल ही में तीनों आरोपियों ने आपसी सहमति से इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था।
शिकायत के अनुसार, पिछले महीने लैब में आई जांच राशि के बदले आरोपियों द्वारा अलग-अलग रकम की मांग की जा रही थी। डॉ. अमित शाक्य द्वारा 18 हजार रुपए, डॉ. दिव्या सांई द्वारा 8 हजार रुपए और डॉ. मनोहर गोदारा द्वारा 21,800 रुपए। लगातार बढ़ती मांग से परेशान होकर आवेदक ने 4 मई 2026 को राजेश सहाय को शिकायत दी।
सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल
लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद योजना बनाकर ट्रैप दल का गठन किया गया। आरोपियों ने आपसी सहमति से क्रमशः 8 हजार, 5 हजार और 12 हजार रुपए लेने पर सहमति जताई।
जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम आरोपियों को सौंपी, लोकायुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों डॉक्टरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी सुनील तालान के नेतृत्व में टीम ने अहम भूमिका निभाई। दल में निरीक्षक रेनू अग्रवाल सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!