वीडियो देखिये, अधिवक्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने से कैसे चली गई जान: जिला कोर्ट में करते थे प्रैक्टिस; साथी अधिवक्ताओं में शोक की लहर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, गुना।
मध्य प्रदेश के गुना में एक अधिवक्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर वह अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर रहे थे, तभी अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत कार्डियक अटैक के कारण हुई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
स्कूटी खड़ी करते समय अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। अधिवक्ता लोकेंद्र श्रीमाल अपने घर के बाहर स्कूटी खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद एक व्यक्ति तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ा और उन्हें उठाने का प्रयास किया। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।
जिला कोर्ट और राघौगढ़ न्यायालय में करते थे प्रैक्टिस
अधिवक्ता लोकेंद्र श्रीमाल गुना जिला न्यायालय में नियमित रूप से प्रैक्टिस करते थे। वह अधिवक्ता पवन जैन के साथ काम कर रहे थे। इसके अलावा राघौगढ़ न्यायालय में भी उनकी प्रैक्टिस थी। बताया गया है कि वह रोजाना राघौगढ़ आते-जाते थे।
साथी अधिवक्ताओं में शोक, राघौगढ़ में होगा अंतिम संस्कार
लोकेंद्र श्रीमाल के असामयिक निधन की खबर से न्यायिक और अधिवक्ता जगत में शोक का माहौल है। उनके साथी वकीलों ने निधन पर दुख व्यक्त किया है। परिजन उनके पार्थिव शरीर को राघौगढ़ ले गए हैं, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
घर के बाहर हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। अचानक हुई इस मौत से परिवार और परिचितों को गहरा सदमा पहुंचा है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!