वीडियो देखिये, भस्म आरती में बाबा की भक्ति में लीन हुए पूर्व क्रिकेटर: बोले- यहां अलग तरह की ऊर्जा महसूस होती है; व्यवस्थाओं की सराहना
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में शुक्रवार सुबह एक बार फिर क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्ती ने हाजिरी लगाई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना 13 नवंबर को धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे।
यहां उन्होंने अपने भाई और भतीजे के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किए और तड़के आयोजित भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीतने वाले रैना इस दौरान पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में नजर आए।
सुरेश रैना ने मंदिर की धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। भस्म आरती के दौरान उन्होंने भगवान महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। इसके बाद गर्भगृह में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया और बाबा के चरणों में शीश नवाया।
उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद रैना ने अपने अनुभव को बेहद दिव्य बताया और कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।
भगवान महाकाल की भस्म आरती देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी विशिष्ट धार्मिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। प्रतिदिन तड़के होने वाली इस आरती में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। शुक्रवार को सुरेश रैना भी इसी आध्यात्मिक परंपरा के साक्षी बने।
दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि भस्म आरती में शामिल होना और गर्भगृह में पूजा-अर्चना करना उनके लिए बेहद दिव्य अनुभव रहा। बाबा महाकाल के दरबार में एक अलग तरह की ऊर्जा महसूस होती है। उन्होंने भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस बार सुरेश रैना अकेले नहीं बल्कि अपने भाई और भतीजे के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा की और भगवान के दर्शन किए। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी उनका आगमन आकर्षण का केंद्र रहा।
रैना का उज्जैन पहुंचना एक बार फिर यह दर्शाता है कि बाबा महाकाल के प्रति श्रद्धा केवल आम भक्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल, फिल्म और अन्य क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां भी समय-समय पर यहां पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लेती हैं।
सुरेश रैना ने भगवान महाकाल के दर्शन के साथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि रात करीब 12:30 बजे से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो गई थीं। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने के बावजूद व्यवस्थाओं को संभालने में जुटे कर्मचारियों का काम सराहनीय है।
उन्होंने मंदिर में सेवा देने वाले कर्मचारियों के समर्पण और एकजुटता की तारीफ करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच व्यवस्था बनाए रखना आसान काम नहीं है, लेकिन मंदिर में तैनात कर्मचारी पूरी मेहनत से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
भस्म आरती और पूजा-अर्चना के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवड़िया ने सुरेश रैना का पारंपरिक स्वागत और सत्कार किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया। रैना ने मंदिर समिति और व्यवस्थाओं में जुटे कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संबंधित समाचार

पूर्व निगमायुक्तों की मेहनत पर फेर दिया पानी:अपनी पहचान को लेकर नए सवालों के घिरा में शहर

एक टेबल पर भोजन, एक भोपाल दौरा और कई सियासी सवाल:शहर की अंदरूनी राजनीति में आखिर क्या पक रहा है

रहवासी प्यासे, निर्माणाधीन मकानों की ‘प्यास’ बुझाकर निगम की टैंकर व्यवस्था मालामाल:500 से 700 रुपए में बिक रहा पानी; शिमला प्राइड के 22 परिवारों को आपूर्ति नहीं, सरकारी बिल भी, निजी बिक्री भी…

नोटिस की नौटंकी बंद करो, अब तो बुलडोजर चलाओ:अवैध निर्माण पर निगम मेहरबान या अफसरों की मजबूरी

संभागायुक्त ने किया इस शहर के जिला अस्पताल का निरीक्षण:हेल्प डेस्क के पास लगेगा अस्पताल का नक्शा; व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

30 साल पहले बेचा प्लॉट:कब्जा मांगने पहुंचे तो अब दिखाई दबंगई; भाजपा नेता पर दिव्यांग महिला को जमीन के लिए भटकाने और बेटे को जातिसूचक गालियां देने का आरोप

लौटेगा तो खुलकर बताएगा बेटा मेरे पिता ने मां को क्यों मार दिया:लव जिहादी फैजान की साजिश का जल्द होगा खुलासा

वीडियो देखिये, इस नेता के स्वागत होर्डिंग्स हटाने पर भड़के कांग्रेस नेता:नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सड़क पर दिया धरना

धर्मनगरी के इस प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की फजीहत:तेज धूप में बच्चे-बुजुर्ग बेहाल; पानी और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं, अव्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं में नाराजगी

प्याज के भाव में अचानक क्यों लगी आग:पुराना स्टॉक खत्म होने और नई फसल की देरी ने बिगाड़ा बाजार का गणित; रसोई का बजट बिगड़ा, किसानों से ज्यादा उपभोक्ता परेशान

खातेगांव शराब कांड का आरोपी कोर्ट में पहुंचा:सरेंडर की कोशिश के दौरान पुलिस ने दबोचा; परिसर से ही किया गिरफ्तार

भाई बने इस शहर के पुलिस अधीक्षक:छोटी बहन को इस शहर में मिली बड़ी जिम्मेदारी; दोनों ने UPSC में लहराया परचम, अब एक IPS तो दूसरा IAS

वीडियो देखिये, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर:बर्फीली वादियों से ऊखीमठ पहुंचे बाबा केदारनाथ; अगले 6 महीने तक यहीं होगी नियमित पूजा-अर्चना

इस राज्य में भीषण सड़क हादसा:मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर; अब तक इतने लोगों की मौत का दावा

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!