खबर
Top News

देखिये वीडियो, धमकियों के बीच दिलजीत का बड़ा ऐलान: बोले- 15 नवंबर को जरूर आऊंगा; इंदौर पहुंचते ही सबसे पहले करुंगा ये काम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 नवंबर 2026, 1:36 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है।

15 नवंबर को इंदौर जरूर आऊंगा
लगातार मिल रही धमकियों और कार्यक्रम को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दिलजीत ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है।

उन्होंने साफ कर दिया है कि 15 नवंबर को उनका इंदौर आने का कार्यक्रम तय है और वे अपना कॉन्सर्ट करेंगे।

धमकियों के बीच सिंगर ने तोड़ी चुप्पी
दिलजीत दोसांझ ने वीडियो के जरिए उन लोगों को जवाब दिया है, जो उनके इंदौर कार्यक्रम को लेकर विरोध और धमकियां दे रहे हैं।

उन्होंने अपने अंदाज में स्पष्ट संदेश दिया कि उनके शो में किसी तरह की बाधा डालने की कोशिश करने वालों को वे भी करारा जवाब देंगे।

उनके इस बयान के बाद कॉन्सर्ट को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

इंदौर पहुंचते ही पोहा खाने की कही बात
विवाद के बीच दिलजीत ने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में इंदौर के मशहूर पोहे का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि इंदौर पहुंचने के बाद सबसे पहले यहां का पोहा खाएंगे। उनके इस बयान ने स्थानीय प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

फैंस अब उनके कॉन्सर्ट के साथ उनके इंदौर आगमन का भी इंतजार कर रहे हैं।

15 नवंबर को C-21 मॉल में प्रस्तावित है कार्यक्रम
दिलजीत का 'ऑरा इंडिया टूर' के तहत 15 नवंबर को इंदौर के C-21 मॉल में लाइव कॉन्सर्ट प्रस्तावित है। इससे पहले कार्यक्रम को लेकर कई विवाद सामने आ चुके हैं।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने भी बच्चों पर संभावित प्रभाव का हवाला देते हुए चार गानों को कार्यक्रम में प्रस्तुत नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं।

अब सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगी नजर
दिलजीत के इंदौर आने के ऐलान के बाद अब सबसे बड़ा सवाल कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर है।

धमकियों और विरोध के बीच आयोजकों तथा प्रशासन के सामने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की चुनौती रहेगी।

फिलहाल दिलजीत के वीडियो ने कॉन्सर्ट रद्द होने की अटकलों पर विराम लगाने का संदेश दिया है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
Top News

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

about 4 hours ago
नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत
Top News

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

about 5 hours ago
गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा
Top News

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

about 5 hours ago
नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

about 5 hours ago
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

about 6 hours ago
एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर
Top News

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

about 6 hours ago
घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप
Top News

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

about 6 hours ago
नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

about 6 hours ago
दीपावली पर फूड विभाग की जांच
Top News

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा
Top News

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

about 7 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Top News

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

about 7 hours ago
25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Top News

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

about 7 hours ago
अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा
Top News

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

about 7 hours ago
गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी
Top News

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

about 7 hours ago
24 घंटे शराब ब्लैक का खेल
Top News

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

about 7 hours ago
फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा
Top News

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

about 8 hours ago
दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर
Top News

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

about 8 hours ago
अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार
Top News

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!