वीडियो देखिये, पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक-स्कार्पियो से इतनी पेटी अवैध बीयर जब्त; इतने आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कनाड़िया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक और स्कार्पियो वाहन से परिवहन की जा रही 340 पेटी बीयर जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 4080 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 74 लाख 24 हजार रुपए है।
यह कार्रवाई शहर में अवैध मादक पदार्थों और शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त खजराना कुंदन सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में कनाड़िया थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर ट्रक और स्कार्पियो को रोका। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से 340 पेटी बीयर बरामद की गई।
मौके से चार आरोपियों रवि बाहेड़िया (22) निवासी आम्बुआ जिला अलीराजपुर, जगदीश चौहान (25) निवासी राडावाट अलीराजपुर, राहुल गोद (36) निवासी बालगंगा इंदौर और धर्मेंद्र पीटनारायण अखाड़े (27) निवासी नानपुर अलीराजपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध शराब की सप्लाई किन-किन स्थानों पर की जा रही थी तथा इसके पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कनाड़िया डॉ. सहर्ष यादव सहित उप निरीक्षक दीपक पलिया, प्रधान आरक्षक शिवकुमार यादव, रविंद्र सिंह रघुवंशी और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट:ईडी और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपती से लाखों ठगे, बेटी ने किया खुलासा

करोड़ों की गड़बड़ी पर डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर ‘नोटों की बारिश’:युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट:दो क्विंटल से ज्यादा अमानक मिठाई जब्त; मावे का इस राज्य से कनेक्शन

एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत:मचा कोहराम; उल्टी-दस्त के बाद गई जान, फूड पॉइजनिंग की आशंका

मैदान में दम, अब इनाम की बारिश:एमपीसीए ने खोला खजाना; प्रदेश के क्रिकेटरों को मिले करोड़ों

एक ही नंबर की दो बस:एक जली तो दूसरी पकड़ी गई; दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक, पुलिस जांच में जुटी

कबाड़ के एंगल में छिपा रखी थी अवैध शराब:पुलिस ने बाइक रोकी तो हुआ तस्करी का खुलासा

देशविरोधी नारे लगाने का दावा निकला गलत:पुलिस जांच में कॉलेज में नहीं मिली राष्ट्रविरोधी गतिविधि

एमडी बनाने वाला केमिकल जब्त:ट्रांसपोर्ट कार्यालय से मिले दो ड्रम; अज्ञात आरोपी पर केस, पुलिस-एनसीबी अलर्ट

करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका:पहले हटेंगी पानी-सीवरेज लाइनें; फिर होगा निर्माण कार्य शुरू

जमीन किसी और की, लोन किसी और ने लिया:फर्जी दस्तावेज से लाखों का खेल;दंपती समेत छह आरोपियों पर केस

जहां कभी दस्युओं का खौफ था, अब उद्योगों की गूंज:यहां शुरू हुई एशिया की सबसे बड़ी साबुन फैक्ट्री; मुख्यमंत्री ने चौथी यूनिट का किया शुभारंभ

बाइक चोरी के बाद चोरों की ‘चिट्ठी’:लिखा- पुलिस को बताया तो गाड़ी नहीं मिलेगी; सीसीटीवी में कैद संदिग्ध

रक्षाबंधन पर मंत्री का सुरों वाला अंदाज:बुजुर्गों संग गाया; नाचे और बांटी खुशियां

युवक से लाखों की ऑनलाइन ठगी:होटल रेटिंग से मुनाफे का दिया झांसा; पहले छोटे रिटर्न देकर जीता भरोसा

नर्मदा स्नान के दौरान हादसा:होटल मैनेजर की मौत; अस्पताल पहुंचाने में देरी का आरोप

देखिये वीडियो, नेपाल में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही:17 की मौत; 300 से ज्यादा लोग लापता, इनमें 105 भारतीय पर्यटक भी शामिल

श्रीराम मंदिर के मालिक कौन:68 साल पुराने विवाद पर हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला; राजस्व विभाग संभालेगा प्रबंधन

देखिये वीडियो, विश्व प्रसिद्ध मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा:नंदी हॉल में की घुसने की कोशिश; बैरिकेडिंग तोड़कर दानपेटियों पर चढ़े, सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट

वर्दी में दिखी इंसानियत:सड़क पर गिरी दिव्यांग युवती के लिए डीसीपी ने रोकी अपनी गाड़ी; पहुंचाया अस्पताल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!