वीडियो देखिये, पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इतने ग्राम ब्राउन शुगर, इतने किलो गांजा और इतने लाख नकद के साथ 22 जिंदा कारतूस बरामद; शातिर तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की द्वारकापुरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 270 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलो गांजा, पिस्टल के 22 जिंदा कारतूस, 19 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन तथा ड्रग्स की पुड़िया बनाने का सामान जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार शहर में नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने दिए थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल तथा सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना द्वारकापुरी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पैडलर से मिली जानकारी, फिर पकड़ा मुख्य तस्कर
पुलिस ने 22 जून 2026 को लकी नाथ को 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह ब्राउन शुगर चेतन नाथ सप्लाई करता है। इसके बाद पुलिस ने बैक ट्रैकिंग करते हुए 36 वर्षीय चेतन नाथ, निवासी नाथ मोहल्ला, द्वारकापुरी को गिरफ्तार किया।
कमरे से मिला भारी मात्रा में नशा और नकदी
तलाशी के दौरान आरोपी के कमरे से 270 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलो गांजा, 22 जिंदा कारतूस, 19 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन और ब्राउन शुगर की पुड़िया बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
राजस्थान से लाता था ब्राउन शुगर
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ब्राउन शुगर राजस्थान के प्रतापगढ़ से लाता था। पुलिस इस नेटवर्क की जांच कर रही है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से अपनी बहन सीमा नाथ के साथ मिलकर ब्राउन शुगर और गांजे की तस्करी कर रहा था।
जेल से छूटते ही फिर शुरू कर दिया नशे का कारोबार
पुलिस के मुताबिक चेतन नाथ को पिछले वर्ष द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के एक अपहरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह अप्रैल 2026 में जेल से छूटकर आया और दोबारा ड्रग्स का कारोबार शुरू कर दिया। आरोपी अपने साथियों के जरिए शहर में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर मादक पदार्थों की सप्लाई करता था।
17 गंभीर अपराध दर्ज, कई मामलों में था फरार
चेतन नाथ आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित 17 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह राजेंद्र नगर थाना तथा नौगांव (जिला धार) के मामलों में भी फरार चल रहा था।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्र, उपनिरीक्षक मुकेश झरिया, सहायक उपनिरीक्षक मनीष शाह, प्रधान आरक्षक तन्मय सिंह तोमर, अभिषेक सिंह, नंदकिशोर, लोकेन्द्र सिंह, नितेश बघेल, आरक्षक शिवपाल सिंह, दिनेश सोलंकी, भानसिंह, सुनील भूरिया, जगमोहन मीणा, चंद्रवीर, रविकांत, दीपक मिश्रा, योगेश तथा महिला आरक्षक सीमा की सराहनीय भूमिका रही।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!