देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप: रहवासियों ने थाने में की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के श्रीराम नगर, छोटा बाणगंगा रोड, यादव धर्मशाला के पास रहने वाले रहवासियों ने बबलू मंडलोई के खिलाफ एरोड्रम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति शराब पीकर गाली-गलौज करता है, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करता है और सड़क पर हंगामा कर रहवासियों को परेशान करता है।
दिए गए आवेदन में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वे सभी अपने परिवार के साथ रहते हैं और अपना व्यवसाय करते हैं। आरोप है कि बबलू मंडलोई, पिता कैलाश मंडलोई, शराब पीकर मोहल्ले में गाली-गलौज करता है और लोगों को परेशान करता है।
महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
आवेदन के अनुसार, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति महिलाओं के पीछे भी जाता है और उन पर अभद्र टिप्पणियां करता है।
रहवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस व्यवहार से परेशान हैं। अब तक शिकायत नहीं करने के बावजूद जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगने का निर्णय लिया।
कपड़े उतारकर सड़क पर हंगामा करने का दावा
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 9 अक्टूबर 2026 को संबंधित व्यक्ति ने कपड़े उतारकर सड़क पर हंगामा किया और रहवासियों को परेशान किया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति पत्थर उठाकर डराता है और धमकी देता है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता तथा पुलिस में उसकी पहचान है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ताओं राजू परमार, राजू खंडेलवाल, विजय नकवाल, अनीता परमार, दुर्गा प्रसाद राठौर, सुनीता नकवाल, रवि नकवाल और गजानंद चौहान ने एरोड्रम थाना प्रभारी से मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
रहवासियों ने पुलिस से उनकी शिकायत पर ध्यान देने और मोहल्ले में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। इन आरोपों पर पुलिस की कार्रवाई और संबंधित पक्ष का बयान सामने आने के बाद मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!