पूर्व डीजीपी पर खाना बनाने आए युवक से मारपीट का आरोप: इस पुलिस थाने में लिखित शिकायत; तीन लोगों के नाम लिए, मोबाइल छीनने की बात भी कही
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक खाना बनाने वाले युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रीवा निवासी युवक ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि जिस घर में वह खाना बनाने का काम करने आया था, वहां उसके साथ मारपीट की गई, मोबाइल छीन लिया गया और मोबाइल से जबरन एक हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रातीबड़ थाने में दी गई शिकायत के अनुसार विपेंद्र सिंह तोमर (31 वर्ष) पिता स्वर्गीय रतन सिंह तोमर, निवासी मकान नंबर 562, चौखंडी तुमरन, पूर्वी थाना अतरैला, चौखड़ी जिला रीवा खाना बनाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले वे रीवा से अपने जीजा के छोटे भाई मोहित सिंह सेंगर निवासी मकान नंबर 251, लहारपुर, हाउसिंग बोर्ड, थाना कटारा हिल्स, भोपाल के यहां आए थे।
शिकायत में बताया गया है कि रीवा निवासी लालता प्रसाद साहू तथा ऊर्जा विभाग में कार्यरत आर.डी. मिश्रा के कहने पर वह खाना बनाने का काम करने भोपाल आए थे। आर.डी. मिश्रा उन्हें 25 जून 2026 को डीपीएस तिराहे के पास मेंडोरी रोड, नीलबड़ स्थित पूर्व स्पेशल डीजीपी शैलेष सिंह के घर लेकर गए, जहां उन्हें 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन, रहने और खाने की सुविधा के साथ खाना बनाने के काम पर रखा गया।
पीड़ित का आरोप है कि घर में शैलेष सिंह, उनकी पत्नी, बेटा शशांक सिंह और बेटी रहते हैं। काम शुरू होने के बाद से ही परिवार के लोग लगातार उनके काम में कमियां निकालने लगे। इसी दौरान उनका मोबाइल भी अपने पास रख लिया गया।
शिकायत के अनुसार 28 जून 2026 की सुबह करीब 9 बजे नाश्ता बनाने के बाद उन्होंने बड़े साहब शैलेष सिंह से अपना मोबाइल वापस मांगा, लेकिन उन्होंने मोबाइल लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए।
पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद शैलेष सिंह, उनका बेटा शशांक सिंह और उनके ड्राइवर मिश्रा कमरे में आए और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उनके मोबाइल से रहने और खाने के नाम पर एक हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। घटना के बाद विपेंद्र सिंह तोमर अपने जीजाजी के छोटे भाई मोहित सिंह तोमर के साथ रातीबड़ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
संबंधित समाचार

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जलवा दी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!