वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका: दो चचेरे भाइयों की मौत; शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नागौर।
राजस्थान के नागौर में गुरुवार सुबह बारूद बनाने के दौरान हुए भीषण धमाके में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शवों के टुकड़े घटनास्थल से करीब 15 फीट दूर तक बिखर गए। धमाके से गोदाम की छत उड़ गई और आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद गोदाम के बाहर जमा लोगों ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
सुबह 9:40 बजे हुआ धमाका
जानकारी के मुताबिक, हादसा नागौर के बड़ली इलाके में गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे हुआ। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद आमिर सौरगर और 32 वर्षीय मुजीद सौरगर के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे और नागौर शहर के बाजरवाड़ा इलाके के निवासी थे।
बताया जा रहा है कि जिस गोदाम में विस्फोट हुआ, वहां पोटेशियम नाइट्रेट मिलाकर बारूद बनाया जा रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोदाम के एक हिस्से में तैयार पटाखों का स्टॉक भी रखा हुआ था। गोदाम मालिक मोहम्मद अमीन (50) बताया जा रहा है।
धमाके से बस के शीशे टूटे, मकानों में आई दरारें
विस्फोट इतना तेज था कि गोदाम की छत क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल से करीब 100 फीट दूर खड़ी बस के शीशे टूट गए, जबकि आसपास के मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। धमाके की आवाज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें रेस्क्यू के दौरान बाहर निकाला गया।
पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग गोदाम के बाहर जमा हो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को मौके से हटाया। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है।
शॉर्ट सर्किट से धमाके की आशंका, FSL ने लिए सैंपल
नागौर सीओ जतिन जैन के मुताबिक, गोदाम के खुले आंगन में बिजली का पोल भी मौजूद है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण विस्फोट होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, धमाके के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
FSL की टीम ने घटनास्थल से अलग-अलग केमिकल और पोटेशियम नाइट्रेट के नमूने एकत्र किए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की टीमें भी गोदाम के अंदर जांच कर रही हैं। पुलिस गोदाम में रखे पटाखों और विस्फोटक सामग्री की मात्रा तथा लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं:कहीं घरों में काम के दौरान चुराया मंगलसूत्र; कहीं नकली चेन थमाकर ज्वेलर को लगाया चूना

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!