शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए नवंबर का महीना खास होने जा रहा है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में 14 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि दर्शकों को मैच देखने के लिए कोई टिकट नहीं खरीदना होगा। सभी मुकाबलों में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
इंदौर में होंगे कुल 21 मुकाबले
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तहत इंदौर में कुल 21 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इनमें अधिकांश मैच होलकर स्टेडियम में होंगे, जबकि कुछ मुकाबले डेली कॉलेज मैदान पर खेले जाएंगे। होलकर स्टेडियम में सभी मैच दिन-रात के होंगे, वहीं डेली कॉलेज में दिन के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
दिल्ली से खेलेंगे अभिषेक, बिहार की ओर से उतरेंगे वैभव
प्रतियोगिता का प्रमुख आकर्षण अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी होंगे। अभिषेक शर्मा दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बिहार की ओर से खेलेंगे।
इंदौर में होने वाले मुकाबलों में दिल्ली, बिहार, सौराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, रेलवे, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर की टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान दिल्ली-बिहार, दिल्ली-पंजाब, दिल्ली-हरियाणा, सौराष्ट्र-बिहार, रेलवे-तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर-दिल्ली सहित कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।
दर्शकों के लिए सभी मैच फ्री
क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज में होने वाले मुकाबले देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। दर्शक निशुल्क स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकेंगे।
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के सचिव सुधीर असनानी ने बताया कि होलकर स्टेडियम में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अभिषेक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़े थे 69 रन
होलकर स्टेडियम में पिछला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला 11 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 69 रन बनाए थे। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। भारत ने यह मुकाबला 14 रन से जीता था।
होलकर स्टेडियम की सपाट पिच और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका देती है। ऐसे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान भी दर्शकों को चौकों-छक्कों से भरपूर रोमांचक मुकाबले देखने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं:कहीं घरों में काम के दौरान चुराया मंगलसूत्र; कहीं नकली चेन थमाकर ज्वेलर को लगाया चूना

वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!