सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर: इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन के पुराने शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण के काम में तेजी लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
दो प्रमुख मार्गों पर चल रहा काम
पुराने शहर के दो प्रमुख मार्गों पर बाधक निर्माण हटाने, नाली बनाने और सड़क चौड़ी करने का काम चल रहा है।
बुधवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के साथ दोनों मार्गों का निरीक्षण किया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं, ताकि सिंहस्थ से पहले इन मार्गों पर यातायात सुगम हो सके।
खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक 730 मीटर सड़क का चौड़ीकरण
खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है।
इसके लिए सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले भवनों के प्रभावित हिस्से हटाए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने निर्देश दिए कि शेष भवनों की तोड़ाई अगले 15 दिनों में पूरी की जाए।
तोड़ाई से निकलने वाला मलबा रात की शिफ्ट में हटाया जाए, ताकि दिन के समय बाजार में कारोबारियों और स्थानीय रहवासियों की आवाजाही प्रभावित न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि भवनों के प्रभावित हिस्से हटते ही नाली निर्माण शुरू किया जाए।
रहवासियों ने किया सहयोग
एक काम पूरा होने के बाद दूसरे काम के लिए इंतजार नहीं होना चाहिए। निर्माण के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि कई रहवासियों ने स्वयं अपने भवनों के प्रभावित हिस्से हटाकर चौड़ीकरण में सहयोग किया है।
महावीर मार्ग से तिलकेश्वर तक 650 मीटर सड़क पर काम तेज होगा
दूसरा महत्वपूर्ण काम गौतम मार्ग यानी महावीर मार्ग से तिलकेश्वर तक किया जा रहा है। करीब 650 मीटर लंबे इस मार्ग को 12 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है।
यहां निगम आयुक्त ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए मशीनरी और संसाधनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने नाली निर्माण जल्द पूरा करने के साथ नई बाउंड्रीवॉल का काम भी प्राथमिकता से करने को कहा।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों के बीच समन्वय बनाकर काम किया जाए, जिससे अनावश्यक देरी न हो।
बाजारों को मिलेगी राहत, सिंहस्थ में भी कम होगा यातायात दबाव
पुराने शहर के ये दोनों मार्ग बाजारों और आसपास की बस्तियों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
सड़क चौड़ी होने से संकरी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही आसान होगी और बाजार क्षेत्र में लगने वाले यातायात दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
सिंहस्थ-2028 के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने की संभावना है।
ऐसे में शहर के पुराने हिस्सों में बेहतर सड़कें और व्यवस्थित नालियां यातायात प्रबंधन के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगी।
निर्माण एजेंसियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने संबंधित निर्माण एजेंसियों, कंसल्टेंट और टाटा कंपनी के प्रतिनिधियों को पर्याप्त मशीनरी और श्रमिक लगाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गति के साथ गुणवत्ता और नागरिकों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए।
अब नगर निगम के सामने चुनौती है कि दोनों मार्गों पर बाधक निर्माण हटाने से लेकर नाली, सड़क और बाउंड्रीवॉल तक के सभी काम सिंहस्थ से पहले समय पर पूरे किए जाएं।
संबंधित समाचार

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं:कहीं घरों में काम के दौरान चुराया मंगलसूत्र; कहीं नकली चेन थमाकर ज्वेलर को लगाया चूना

वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!