खबर
Top News

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची: मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 2:37 pm
शेयर करें:
रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रात के करीब 11 बजे हैं। दीपावली की रौनक बाजारों में अब भी बरकरार है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी है और चौराहों पर यातायात का दबाव बना हुआ है। इसी बीच बियाबानी चौराहे पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने पुलिस की ड्यूटी के पीछे छिपी एक मां की जिम्मेदारी को भी उजागर कर दिया।

यातायात निरीक्षक (टीआई) लक्ष्मी धार्वे वर्दी में अपनी बच्ची के साथ ड्यूटी करती नजर आईं। बच्ची स्कूटर पर बैठी रही और मां उसके पास खड़ी होकर शहर की यातायात व्यवस्था संभालती रहीं। एक तरफ बच्ची की देखभाल की जिम्मेदारी और दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज। दोनों के बीच संतुलन बनाती उनकी यह तस्वीर कई भावनाओं को बयां कर रही है।

दरअसल, दीपावली जैसे बड़े त्योहारों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाती है। बाजारों में सुबह से शुरू होने वाली भीड़ देर रात तक बनी रहती है।

ऐसे में यातायात पुलिस के अधिकारियों और जवानों को निर्धारित समय से अधिक देर तक सड़कों पर तैनात रहकर व्यवस्था संभालनी पड़ती है।

खुलासा फर्स्ट को एक पाठक ने मां और बच्ची की यह तस्वीर भेजी है। यह तस्वीर बुधवार रात ड्यूटी पर तैनात टीआई लक्ष्मी धार्वे और उनकी बेटी की बताई जा रही है। तस्वीर में लक्ष्मी धार्वे स्कूटर पर बैठी अपनी बेटी से बातचीत करती और उसे पानी पिलाती नजर आ रही हैं।

आसपास बाजार की चहल-पहल और त्योहार की रोशनी है, लेकिन इन सबके बीच वह अपनी ड्यूटी भी पूरी मुस्तैदी से निभा रही थीं। बताया जा रहा है कि घर पर बच्चे की देखभाल की जिम्मेदारी और ड्यूटी की व्यस्तता के चलते वह अपनी बेटी को साथ लेकर ड्यूटी पर पहुंचीं। इस तरह उन्होंने मां होने की जिम्मेदारी और पुलिस अधिकारी के कर्तव्य, दोनों को एक साथ निभाया।

आमतौर पर वर्दी में नजर आने वाले पुलिसकर्मियों के जीवन का यह पहलू लोगों की नजरों से ओझल रह जाता है। त्योहारों पर जब शहर के लोग अपने परिवारों के साथ खुशियां मनाते हैं, तब पुलिसकर्मी उन्हीं खुशियों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सड़कों पर तैनात रहते हैं।

महिला पुलिस अधिकारियों के लिए यह जिम्मेदारी और भी चुनौतीपूर्ण हो जाती है, क्योंकि उन्हें ड्यूटी के साथ परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी भी निभानी होती है। टीआई लक्ष्मी धार्वे की यह तस्वीर किसी विशेष आयोजन या दिखावे की नहीं, बल्कि त्योहार की रात अपने कर्तव्य पर डटी एक मां की सहज तस्वीर है। यह बताती है कि वर्दी के पीछे भी एक मां का दिल धड़कता है और जिम्मेदारियां कभी-कभी एक साथ निभानी पड़ती हैं।

बाजारों में देर रात तक तैनात है ट्रैफिक अमला
दीपावली की खरीदारी के चलते शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और व्यस्त मार्गों पर देर रात तक भीड़ बनी हुई है। वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था संभालना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।

इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस का अमला देर रात तक चौराहों और बाजारों में तैनात है। पुलिसकर्मी जाम की स्थिति बनने से रोकने, वाहनों की आवाजाही सुचारू रखने और लोगों को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने में जुटे हैं। शहर की त्योहार वाली रौनक के पीछे इन वर्दीधारियों की मेहनत और समर्पण भी शामिल है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

4 minutes ago
कृति मांगा, कीर्ति थमाया
Top News

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

11 minutes ago
दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था
Top News

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

15 minutes ago
आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
Top News

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

17 minutes ago
जहां कभी पसरी थी गंदगी
Top News

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

25 minutes ago
एक बार फिर करवट लेगा मौसम
Top News

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

32 minutes ago
मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन
Top News

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

33 minutes ago
शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ
Top News

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

40 minutes ago
22 साल की युवती ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

about 1 hour ago
25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर
Top News

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

about 1 hour ago
सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

about 1 hour ago
शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच
Top News

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

about 1 hour ago
त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम
Top News

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

about 1 hour ago
पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Top News

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

about 2 hours ago
15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश
Top News

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

about 2 hours ago
कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं
Top News

कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं:कहीं घरों में काम के दौरान चुराया मंगलसूत्र; कहीं नकली चेन थमाकर ज्वेलर को लगाया चूना

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका
Top News

वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे

about 2 hours ago
इनामी डकैत गिरफ्तार
Top News

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक

about 2 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!