त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम: कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी
KHULASA FIRST
संवाददाता

टीआई ने साफ कहा- नशा और अपराध छोड़ो, वरना पुलिस से बुरा कोई नहीं होगा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र के गुंडे-बदमाशों को बुलाकर उनकी थाने पर जमकर खिंचाई की। समझाया कि शांति और सौहार्द से परिवार के साथ त्योहार मनाएं अगर किसी भी ने खलल डालने कोशिश की तो वह संभल जाए।
इस दौरान बदमाशों ने जमीन पर बैठकर डोजियर भरे तो किसी ने अपराध की दुनिया छोड़कर परिवार के साथ त्योहार मनाने की कसम खाई। पुलिस ने साफ कर दिया कि अब अपराध तो दूर, किसी को धमकाने या आंख दिखाने की कोशिश भी भारी पड़ेगी।
डीसीपी अमन सिंह राठौड़ के अनुसार परदेसीपुरा, एमआईजी, विजय नगर, लसूड़िया, खजराना, कनाड़िया और तिलक नगर सहित विभिन्न थानों में गुंडा परेड आयोजित की गई। इस दौरान बदमाशों से डोजियर भरवाकर उनकी मौजूदा गतिविधियों, संपर्कों और आपराधिक प्रवृत्तियों की जानकारी जुटाई गई।
पुलिस ने रेड नोटिस तामील कराने के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की। आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बदमाशों में से कुछ को जेल भेजा गया, जबकि कुछ के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई। इस दौरान परदेसीपुरा टीआई पंकज द्विवेदी ने बदमाशों को चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि नशा और अपराध तत्काल छोड़ दो। परिवार के साथ त्योहार मनाओ और सामान्य जिंदगी में लौट आओ। इसके बाद भी किसी ने अपराध किया या किसी को धमकाने की कोशिश की तो सीधे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस की नजर हर गतिविधि पर रहेगी।
अब त्योहार तक रहेगी बदमाशों पर नजर- जोन-02 पुलिस ने बदमाशों को चेतावनी देने के साथ उनकी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, धमकी, नशाखोरी या आपराधिक गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मकसद साफ है- आम लोग बेखौफ होकर त्योहार मनाएं और बदमाश कानून के दायरे में रहें।
त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
वहीं, लसूड़िया टीआई राजकुमार यादव ने बदमाशों की परेड में अलग अंदाज दिखाया। डोजियर भरने पहुंचे बदमाशों को जमीन पर बैठाकर खुद में सुधार लाने की समझाइश दी। इसी दौरान एक घायल बदमाश भी थाने पहुंचा तो उसे कुर्सी पर बैठाया गया।
टीआई ने सभी को चेताया कि अपराध की राह छोड़कर सुधर जाओ, क्योंकि दोबारा अपराध किया तो पुलिस से बुरा कोई नहीं होगा। इधर, खजराना टीआई केपी यादव ने भी थाने में गुंडे-बदमाशों की परेड लगाकर उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।
इसके बाद सभी को एक स्वर में शपथ दिलाई कि नशा नहीं करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। दूसरे लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए समझाएंगे। त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं:कहीं घरों में काम के दौरान चुराया मंगलसूत्र; कहीं नकली चेन थमाकर ज्वेलर को लगाया चूना

वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!