पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर में पटाखा बाजारों से लेकर प्रमुख खरीदारी वाले क्षेत्रों तक सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पटाखा बाजारों में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए दुकानों के बाहर फायर एक्सटिंग्विशर, रेत की बाल्टियां और पानी के ड्रम रखे गए हैं।
वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बाजारों में लगातार राउंड लगा रही हैं। दूसरी ओर, राजबाड़ा और आसपास के बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए हैं।
पटाखा बाजारों में आग से बचाव के इंतजाम
शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए पटाखा बाजारों में सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। दुकानों के बाहर आग बुझाने के उपकरणों के साथ रेत की बाल्टियां और पानी के ड्रम रखे गए हैं।
इसके अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी नियमित रूप से बाजारों का निरीक्षण कर रही हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।
इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में रीजनल पार्क के पास खाली मैदान, राजीव गांधी चौराहे के समीप देवी अहिल्या पटाखा मार्केट, राऊ, गोपुर चौराहे के पास मैदान, सिलिकॉन सिटी और देवगुराड़िया में पटाखा बाजार लगाए गए हैं। इन बाजारों में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
राजबाड़ा पर चार पहिया और ऑटो की एंट्री बंद
दीपावली की खरीदारी के लिए राजबाड़ा और आसपास के बाजारों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने राजबाड़ा क्षेत्र में चार पहिया वाहनों, ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी रोकी जा सकती है।
क्षेत्र में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि बाजारों में यातायात व्यवस्था बनी रहे और लोगों को परेशानी न हो।
दुकानदारों और ठेला संचालकों को भी हिदायत
बाजारों में सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण रोकने के लिए व्यापारियों तथा रेहड़ी-पटरी वालों को मुनादी के जरिए लगातार समझाइश दी जा रही है। उन्हें दुकान का सामान निर्धारित सीमा में रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो और यातायात सुचारू बना रहे।
फैंसी और कलरफुल पटाखों की बढ़ी मांग
पटाखा बाजारों में दीपावली को लेकर व्यापारियों और ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खेरची ग्राहकी में तेजी आई है। इस बार फैंसी और यूनिक पटाखों की मांग अधिक है। बच्चों को आकर्षित करने के लिए कार और ट्रेन के आकार वाले पटाखे भी बाजार में उपलब्ध हैं।
व्यापारी ने बताया कि अलग-अलग कंपनियों के पटाखों की मांग बनी हुई है। कलरफुल पटाखे ग्राहकों की पसंद बने हुए हैं और दुकानों पर अच्छी ग्राहकी हो रही है।
व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। दुकानों के बाहर आग से बचाव के लिए फायर एक्सटिंग्विशर, रेत की बाल्टियां और पानी के ड्रम रखे गए हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं:कहीं घरों में काम के दौरान चुराया मंगलसूत्र; कहीं नकली चेन थमाकर ज्वेलर को लगाया चूना

वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!