22 साल की युवती ने की आत्महत्या: फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के मल्हारगंज इलाके में एक 22 वर्षीय युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है।
बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात तिरुमल कॉलोनी में रहने वाली अंजलि माहेश्वरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
मामले की जांच कर रही पुलिस
घटना के बाद युवती के मोबाइल पर एक युवक के लगातार कॉल और मैसेज आने की जानकारी सामने आई है।
परिजनों ने युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाते हुए उसकी मौत के पीछे मानसिक प्रताड़ना की आशंका जताई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
मां से नींद आने की बात कहकर कमरे में गई थी
मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान अंजलि (22), पिता अतुल माहेश्वरी, निवासी तिरुमल कॉलोनी के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे तक अंजलि परिवार के साथ घर के नीचे बैठी थी।
इसके बाद उसने मां से कहा कि उसे नींद आ रही है और वह ऊपर अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात करीब 1 बजे जब मां बेटी के कमरे में पहुंची तो उसे फंदे पर लटका देखा।
यह दृश्य देखकर मां घबरा गई और तत्काल परिजनों व आसपास के लोगों को सूचना दी।
परिजन अंजलि को फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे कॉल और मैसेज
इस मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है। परिजनों के मुताबिक, अंजलि की मौत के बाद भी उसके मोबाइल पर विजय वर्मा नाम के युवक के लगातार फोन कॉल आ रहे थे।
युवक की ओर से कुछ मैसेज भी भेजे गए थे, लेकिन मोबाइल लॉक होने के कारण परिजन उन्हें पढ़ नहीं सके।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि उक्त युवक अंजलि को परेशान कर रहा था। उन्हें आशंका है कि लगातार मिल रही मानसिक प्रताड़ना के कारण उसने यह कदम उठाया होगा।
हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस आरोप की पुष्टि नहीं की है।
वाहन फाइनेंस कंपनी में रिकवरी टीम लीडर थी अंजलि
जानकारी के अनुसार, अंजलि एक वाहन फाइनेंस कंपनी में काम करती थी और वहां रिकवरी टीम को लीड करती थी।
परिवार में उसका एक भाई है, जो पढ़ाई के साथ निजी काम भी करता है। उसके माता-पिता सिलाई का काम करते हैं।
मोबाइल की जांच से खुल सकते हैं कई सवाल
मल्हारगंज पुलिस को रात करीब 2 बजे एमवाय अस्पताल से युवती की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती के मोबाइल पर आए कॉल और मैसेज की जांच की जाएगी।
साथ ही परिजनों के बयानों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि अंजलि ने आत्महत्या जैसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
फिलहाल मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति साफ हो सकेगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं:कहीं घरों में काम के दौरान चुराया मंगलसूत्र; कहीं नकली चेन थमाकर ज्वेलर को लगाया चूना

वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!