शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ: सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को धार जिले के बरमंडल पहुंचे।
यहां उन्होंने हाल ही में शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।
राज्य सरकार पर निशाना साधा
इस दौरान पटवारी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अवैध शराब के कारोबार और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।
राजनीतिक संरक्षण का आरोप
मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण के बिना संभव नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अवैध शराब के कारोबार को संरक्षण देना बंद करे और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
पटवारी ने कहा कि प्रदेश में लगातार गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। सरकार को अपराध की जड़ पर प्रहार करना चाहिए, न कि जनता को केवल आश्वासन देना चाहिए।
पुलिसकर्मियों के बच्चों की शिक्षा मुफ्त करने की मांग
शहीद टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि देते हुए पटवारी ने पुलिस विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा पूरी तरह निशुल्क करने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभाते हैं। ऐसे में उनके परिवारों और बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार को उठानी चाहिए।
उनके मुताबिक, यह पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और शहीद दिलीप पुरी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मंत्री विश्वास सारंग के बयानों पर तीखा पलटवार
मंत्री विश्वास सारंग के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से सरकार में मंत्री हैं।
यदि प्रदेश की व्यवस्था में गड़बड़ी है तो इतने लंबे समय से वे क्या कर रहे थे?
उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या वे सरकार चलाने के बजाय झांझ-मंजीरे बजा रहे थे या सरकार की जगह सर्कस चला रहे थे?
पटवारी ने कहा कि यदि प्रदेश में आपराधिक घटनाएं हो रही हैं तो अपराधियों की गिरफ्तारी और दोषियों को सजा दिलाने की जिम्मेदारी सरकार की है।
मंत्रियों के पास यदि अपराध से जुड़ी कोई जानकारी है तो उन्हें तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
जनता को बयानबाजी से गुमराह करने के बजाय सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
राहुल जायसवाल को लेकर भी दिया जवाब
आरोपी राहुल जायसवाल से जुड़े सवाल पर पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यूथ कांग्रेस के ऐसे सदस्यों को पहले ही हटा दिया है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी प्राप्त कर सकता है।
शहीद टीआई के परिवार से मुलाकात के दौरान पटवारी ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग भी उठाई।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!