मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन: आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

थाने और एसीपी स्तर पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
थानों के चक्कर काटे, अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, शिकायतें दीं, लेकिन जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ितों का भरोसा अब सीधे पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई पर टिकने लगा है। जमीन की खरीद-फरोख्त में लाखों रुपए गंवाने वाले एक युवक का मामला इसी व्यवस्था की तस्वीर सामने ला रहा है।
किसान की कृषि भूमि में 10 हजार वर्गफीट जमीन दिलाने का भरोसा देकर उससे 59.50 लाख रुपए ले लिए गए। जमीन का सौदा भी हुआ, रकम भी अलग-अलग खातों में पहुंची, लेकिन जब जमीन देने की बारी आई तो सौदागरों ने उसी जमीन का सौदा दूसरे लोगों से कर दिया।
पीड़ित के साथ जालसाजी कर जमीन पर चंदन ड्रीम नाम से कॉलोनी काटना शुरू कर दिया, जबकि मूल खरीदार अपने 56.50 लाख रुपए वापस पाने के लिए भटक रहा है। परेशान होकर पीड़ित आवेश खान ने पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई, साथ ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार… फरियादी आवेश खान निवासी तंजीम नगर, खजराना ने शिकायत करते हुए बताया कि वर्ष-2019 में जमीनी जालसाज नासिर छिपा और किसान राजकुमार प्रजापत ने उसे खेड़ापति, सिरपुर स्थित सर्वे नंबर 125 और 126/2 की कृषि भूमि में से 10 हजार वर्गफीट जमीन फायदे में दिलाने का कहकर भरोसे में लिया।
पूरी जमीन का सौदा 80 लाख रुपए में तय हुआ था। नासिर ने विश्वास दिलाने के लिए 10 हजार वर्गफीट जमीन की सौदा चिट्ठी भी भरवा दी। कहने लगा… कृषि भूमि उसके नाम होने के बाद विधिवत् अनुबंध कर दिया जाएगा। भरोसे में आवेश ने अलग-अलग किस्तों में मोटी रकम देना शुरू कर दिया।
आवेश ने बताया… 16 मई, 2019 को जालसाज नासिर छिपा को 14 लाख और 27 मई को 3.50 लाख रुपए आरटीजीएस से दिए गए थे। इसके अलावा किसान परिवार के सदस्यों के खातों में भी लाखों रुपए डाले।
रामचंद्र बाबूलाल प्रजापत को 17 और 30 जुलाई को 10-10 लाख रुपए, लक्ष्मीनारायण प्रजापत को 10 लाख, प्रेमलता प्रजापत को एक लाख तथा सुंदरबाई बाबूलाल प्रजापत को एक लाख रुपए पक्के में डाले।
शेष 10 लाख रुपए नकद दिए। इस तरह कुल 59.50 लाख रुपए आरोपियों के बताए अलग-अलग खातों और माध्यमों से भुगतान किया गया।
आरोप है कि रकम लेने के बाद जालसाज नासिर छिपा और राजकुमार प्रजापत ने आपस में सांठगांठ कर उसकी गैरमौजूदगी में उसी जमीन का सौदा अमजद मंसूरी और अन्य लोगों से कर दिया। इसके बाद जमीन पर चंदन ड्रीम नाम से कॉलोनी विकसित की जा रही है।
आवेश मौके पर पहुंचा तो उसे पता चला कि जिस जमीन के लिए वह 59.50 लाख रुपए दे चुका है, उसका सौदा दूसरे लोगों को कर कॉलोनी विकसित की जा रही है। मुझसे सौदा तय होने व बड़ी रकम भुगतान करने के बावजूद उसे जानबूझकर किनारे कर जालसाजी करते हुए कॉलोनी काटी जा रही है।
तीन लाख लौटाकर बाकी रकम डकार गए जालसाज
शिकायत में बताया कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने वर्ष-2024 में दो बार 1.50-1.50 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से लौटाए। इस तरह कुल तीन लाख रुपए ही वापस मिले, जबकि शेष 56.50 लाख रुपए अब तक बकाया हैं।
आवेश का आरोप है कि बाकी रकम मांगने पर आरोपी फोन काट देते हैं। विरोध करने पर कहते है, जो करना है कर लो, न पैसे देंगे और न जमीन। आवेश ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि वह 23 अप्रैल, 2026 को एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी को भी शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायत में नासिर छिपा पर चंदन नगर क्षेत्र में जमीन संबंधी धोखाधड़ी के पुराने मामले दर्ज हैं। जमीनी मामले में नासिफ पूर्व ने जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी रसूख के दम पर आवेश को डराते-धमकाने से बाज नहीं आ रहा है। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से आरोपियों के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी और जालसाजी करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने, बकाया 56.50 लाख रुपए दिलाने की मांग की है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!