कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं: कहीं घरों में काम के दौरान चुराया मंगलसूत्र; कहीं नकली चेन थमाकर ज्वेलर को लगाया चूना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के दौरान महिलाओं की आपराधिक करतूतों का अलग-अलग थाना पुलिस ने खुलासा किया है। कहीं घर में सफाई के बहाने अलमारी से सोने का मंगलसूत्र और पेंडल पार कर दिया तो कहीं नकली सोने की चेन थमाकर ज्वेलर्स से 2.31 लाख रुपए कीमत की असली चेन ठग ली। दोनों मामलों में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
कनाड़िया पुलिस ने चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर करीब तीन लाख रुपए के जेवर बरामद किए हैं, वहीं तुकोगंज पुलिस ने दीपावली की भीड़ का फायदा उठाकर ज्वेलर्स को चूना लगाने वाली दो महिलाओं को पकड़ा है।
कनाड़िया टीआई तिलक करोले पुलिस के मुताबिक… 3 नवंबर को फरियादिया ने शिकायत की थी घर सफाई करने आई दो महिलाओं ने अलमारी से सोने का मंगलसूत्र और पेंडल चोरी कर लिया। पुलिस ने धारा 305(ए) बीएनएस का केस दर्ज कर जांच शुरू की।
टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। संदेह के आधार पर साबरी पिता गोकुल पंवार (21), निवासी देवगुराड़िया और छाया पति दयाराम राठौर (45), निवासी हरदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
दोनों ने चोरी कबूल की। पूछताछ में बताया कर्ज उतारने और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की थी। पुलिस ने उनसे करीब 25 ग्राम वजन का मोती वाला सोने का मंगलसूत्र और दो सोने के पेंडल बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब तीन लाख रुपए है। दोनों महिलाएं अलग-अलग घरों में काम करती थीं। पुलिस को आशंका है कि वे अन्य संपत्ति संबंधी वारदातों में भी शामिल हो सकती हैं। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
नकली चेन देकर ले गईं 2.31 लाख की असली चेन
दूसरी वारदात तुकोगंज थाना क्षेत्र के नानाभाई ज्वेलर्स की है। तुकोगंज टीआई जितेंद्रसिंह चौहान के मुताबिक संचालक दर्शन सोनी ने पुलिस को बताया कि 28 अक्टूबर को शाम पांच बजे दो महिलाएं आभूषण खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचीं।
बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पास मौजूद सोने की चेन बेचने और बदले में दूसरी चेन लेने का प्रस्ताव रखा। दीपावली के चलते दुकान में ग्राहकों की भीड़ थी। इसका फायदा उठाकर महिलाओं ने नकली चेन को असली बताकर ज्वेलर्स को दे दिया।
आधार और पैन कार्ड की प्रतियां लेकर दुकानदार ने मीनाक्षी रघुवंशी के नाम से 15.900 ग्राम वजन की असली सोने की चेन उन्हें बिल सहित दे दी, जिसकी कीमत 2 लाख 31 हजार 770 रुपए थी। बाद में दुकान बंद करने से पहले पुराने आभूषणों की जांच की गई तो महिलाओं की दी हुई चेन नकली निकली।
इसके बाद फरियादी ने तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मीनाक्षी रघुवंशी, निवासी परदेशीपुरा और रानू बाई उर्फ सीमा जोशी (46), निवासी संदीप नगर, उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!