आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित: कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
कलेक्टर ने बुधवार को आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में आबकारी सर्किल देवास (स) में तैनात दीपक टटवाड़े, बालकृष्ण जायसवाल और गजेंद्र सिंह चौहान शामिल हैं। तीनों पर इलाके में अवैध शराब के कारोबार और बिक्री पर लगाम न कस पाने और अपने काम में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है।
कलेक्टर ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत यह कार्रवाई की है। निलंबन की अवधि के दौरान तीनों का मुख्यालय सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय देवास तय किया गया है। सस्पेंड रहने के दौरान नियमानुसार तीनों को गुजारा भत्ता मिलता रहेगा।
पुरी हत्याकांड के सरगना राहुल जायसवाल की तीन बसें जब्त- खातेगांव टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में पुलिस ने शराब तस्करी नेटवर्क के सरगना राहुल जायसवाल की तीन बसें बुधवार को अलग-अलग जगह से जब्त कीं।
बसों में सवार यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक भेजा गया। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क की आर्थिक और कारोबारी कड़ियों की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, एक बस बिजवाड़, दूसरी कांटाफोड़ और तीसरी डबल चौकी से जब्त की गई।
इनमें से दो बसें कांटाफोड़ थाने और एक डबल चौकी में खड़ी कराई गई है। पुलिस बसों के फिटनेस और परमिट से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कुलचने वाले ट्रक में थी 1800 लीटर अवैध शराब- टीआई दिलीप पुरी को कुचलने वाले अायशर वाहन में करीब 1800 लीटर अवैध शराब के 208 बॉक्स होने की जानकारी सामने आई है। एसआईटी इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। माफिया नेटवर्क को कुचला जा रहा है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने जीतू पटवारी को घेरा
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होने लिखा 'कांग्रेस का हाथ,शराब माफिया के साथ..जीतू पटवारी ने राहुल जायसवाल को खातेगांव विधानसभा का प्रभारी क्या इसीलिए बनाया था कि उनक शराब का धंधा दो दो जिलों में चल सके??
आपकी इस कृपा का दुष्परिणाम एक पुलिस अधिकारी को प्राण गंवाने पड़े। अपराधी कितने भी ताकतवर हों उनके पीछे कोई भी हो कानून कठोर कार्रवाई करेगा।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!