खबर
Top News

एक बार फिर करवट लेगा मौसम: प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 3:12 pm
शेयर करें:
एक बार फिर करवट लेगा मौसम

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से आंधी और बारिश का सामना कर रहे प्रदेशवासियों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, धनतेरस और दीपावली के दौरान प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 5 से 8 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के प्रमुख शहरों में धूप खिली रहेगी। हालांकि, इसके बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगेगी। रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से ठंड अधिक महसूस होगी। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर सहित अन्य शहरों में भी रातें ठंडी होने लगेंगी।

तूफान के असर से हुई थी बारिश
पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के मौसम पर तूफान 'अर्नब' और 'मुरासु' का असर देखने को मिला। इनके प्रभाव से मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज आंधी और बारिश का दौर बना रहा। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और उज्जैन संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। बुधवार को भी प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

हालांकि, अब मौसम प्रणाली का प्रभाव कम होने के साथ ही बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 5 से 8 नवंबर के बीच मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इससे धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में खरीदारी करने निकलने वाले लोगों को मौसम की वजह से परेशानी नहीं होगी।

नवंबर के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह से उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगेगा। इससे रात के तापमान में गिरावट आएगी और सुबह-शाम ठंड का अहसास ज्यादा होगा। ग्वालियर-चंबल संभाग में इसका असर अपेक्षाकृत अधिक दिखाई दे सकता है।

ग्वालियर में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान का ऐतिहासिक रिकॉर्ड करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं उज्जैन में भी नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। ये पुराने रिकॉर्ड बताते हैं कि नवंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

भोपाल में 10 साल में तीन बार हुई नवंबर में बारिश
राजधानी भोपाल में नवंबर के दौरान रात का तापमान सामान्यतः 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाता है। पिछले दस वर्षों में भी लगभग यही मौसमी रुझान देखने को मिला है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

भोपाल में नवंबर महीने का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। यह रिकॉर्ड 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। राजधानी में नवंबर के दौरान बारिश की संभावना भी बनी रहती है। पिछले दस वर्षों में तीन बार इस महीने बारिश हो चुकी है। वहीं वर्ष 1936 में नवंबर के दौरान साढ़े पांच इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई थी।

इंदौर में 5.6 डिग्री तक पहुंच चुका है पारा
इंदौर में भी नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर बढ़ने लगता है। रात का तापमान गिरकर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाता है। इससे रात और सुबह के समय ठिठुरन महसूस होने लगती है। हालांकि, दिन में धूप निकलने के कारण तापमान सामान्यतः 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है।

इंदौर में नवंबर महीने का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा चुका है। यह रिकॉर्ड 25 नवंबर 1938 का है। नवंबर में यहां कभी-कभार बारिश भी होती है।

महीने के आखिरी हिस्से में फिर बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणालियां सक्रिय होने पर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दोबारा बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों में नवंबर के दौरान बारिश का मौसमी रुझान रहा है। ऐसे में महीने के शुरुआती दिनों में मौसम साफ रहने के बाद आगे फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

फिलहाल धनतेरस और दीपावली पर बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। लोगों को त्योहार के दौरान साफ मौसम और दिन में अच्छी धूप मिलने की उम्मीद है। वहीं दूसरे सप्ताह से तापमान में गिरावट के साथ प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत
Top News

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

4 minutes ago
इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त
Top News

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

5 minutes ago
बाल विवाह पर MP में सख्ती
Top News

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

30 minutes ago
वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला
Top News

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

38 minutes ago
फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल
Top News

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

about 1 hour ago
कृति मांगा, कीर्ति थमाया
Top News

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

about 1 hour ago
दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था
Top News

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

about 1 hour ago
आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
Top News

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

about 1 hour ago
जहां कभी पसरी थी गंदगी
Top News

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

about 1 hour ago
मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन
Top News

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

about 1 hour ago
शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ
Top News

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

about 1 hour ago
22 साल की युवती ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

about 2 hours ago
रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची
Top News

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

about 2 hours ago
25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर
Top News

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

about 2 hours ago
सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

about 2 hours ago
शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच
Top News

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

about 2 hours ago
त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम
Top News

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

about 2 hours ago
पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Top News

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

about 2 hours ago
15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश
Top News

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!