खबर
Top News

देखिए वीडियो: बैरिकेड हटाकर कलेक्टर कार्यालय में घुसे ABVP कार्यकर्ता; मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी, सरकारी स्कूल-कॉलेजों में सुविधाओं की कमी के विरोध में प्रदर्शन; पहले चक्काजाम किया, फिर कार्यालय परिसर की ओर बढ़े

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 3:34 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी स्कूलों और शासकीय महाविद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी सहित विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पहले सड़क पर चक्काजाम किया और इसके बाद पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड हटाकर कलेक्टर कार्यालय परिसर की ओर बढ़ गए। इससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट तक पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी की। कुछ कार्यकर्ताओं ने गेट खोलकर अंदर जाने का प्रयास किया। इस दौरान चैनल गेट को भी नुकसान पहुंचाते हुए परिसर में प्रवेश की कोशिश की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते मौके पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

पहले चक्काजाम, फिर कलेक्टर कार्यालय की ओर कूच
कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू किया। कुछ देर बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया।

इससे आसपास के क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने का प्रयास किया।

इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़े। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की।

स्कूल-कॉलेजों की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
ABVP ने सरकारी स्कूलों और शासकीय महाविद्यालयों में पेयजल, शौचालय, कक्षाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और खेल सुविधाओं की स्थिति को लेकर सवाल उठाए। संगठन ने बिजली, इंटरनेट, छात्राओं की सुविधाओं, सुरक्षा और प्राथमिक उपचार जैसी व्यवस्थाओं में भी सुधार की मांग की।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण मिलना जरूरी है। संगठन ने शासन और संबंधित विभागों से इन समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

मुख्य गेट पर नारेबाजी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बैरिकेड हटाकर परिसर में पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने चैनल गेट के जरिए अंदर जाने का प्रयास किया।

पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने और परिसर से बाहर करने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी। पुलिस ने मौके की स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रदर्शनकारी काफी देर तक कलेक्टर कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। प्रदर्शन के चलते कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में गहमागहमी बनी रही।

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 16 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 17 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 17 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 17 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 17 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 17 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 17 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 18 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 18 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 18 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 18 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 18 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 18 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 18 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 18 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!