अब वॉट्सएप पर पहले से तय कर सकेंगे मैसेज भेजने का समय: 14 दिन पहले तक मिलेगी शेड्यूलिंग की सुविधा; जानिए कैसे करेगा काम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
वॉट्सएप यूजर्स अब मैसेज भेजने के लिए सही समय का इंतजार करने के बजाय उसे पहले से शेड्यूल कर सकेंगे। कंपनी ने मैसेज शेड्यूलिंग फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है।
इसके जरिए यूजर तय कर सकेंगे कि उनका मैसेज किस तारीख और किस समय सामने वाले तक पहुंचे। यह सुविधा पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों में मिलेगी।
14 दिन तक आगे के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे
नए फीचर के तहत यूजर 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक आगे के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकते हैं। इसमें सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि फोटो और वीडियो भी शामिल हैं।
तय समय आने पर मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा। खास बात यह है कि फोन बंद होने या उसकी बैटरी खत्म होने की स्थिति में भी शेड्यूल किया गया मैसेज पहुंच सकेगा।
भेजने से पहले मैसेज में कर सकेंगे बदलाव
शेड्यूल किए गए मैसेज को भेजे जाने से पहले डिलीट करने का विकल्प भी मिलेगा।
यानी अगर यूजर का इरादा बदलता है, तो वह तय समय से पहले मैसेज हटाकर उसे भेजे जाने से रोक सकता है।
कंपनी के मुताबिक, यह सुविधा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत सुरक्षित रहेगी।
जन्मदिन से लेकर ऑफिस अपडेट तक आएगा काम
इस फीचर से कई रोजमर्रा के काम आसान हो सकते हैं। यूजर रात में ही सुबह भेजे जाने वाला मैसेज तैयार कर सकेंगे। जन्मदिन और सालगिरह की बधाई तय समय पर भेजी जा सकेगी।
इसके अलावा मीटिंग, अपॉइंटमेंट और जरूरी कामों से जुड़े रिमाइंडर भेजने के साथ ऑफिस और बिजनेस ग्रुप में अपडेट भी पहले से तैयार किए जा सकेंगे।
अलग-अलग टाइम जोन में रहने वाले लोगों से संपर्क करने में भी यह सुविधा उपयोगी होगी। मैसेज पाने वाले व्यक्ति को यह सामान्य वॉट्सएप मैसेज की तरह ही दिखाई देगा। उसे इसकी जानकारी नहीं मिलेगी कि मैसेज पहले से शेड्यूल किया गया था।
धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा फीचर
वॉट्सएप ने भारत सहित दुनियाभर के यूजर्स के लिए इस सुविधा की शुरुआत की है। फिलहाल इसे चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है।
ऐसे में कुछ यूजर्स को यह फीचर मिलना शुरू हो गया है, जबकि अन्य को इसके लिए कुछ हफ्ते इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने सभी यूजर्स के लिए उपलब्धता की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है। यूजर्स को सलाह है कि वे अपना वॉट्सएप अपडेट रखें।
क्या है एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन?
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मैसेज की सुरक्षा से जुड़ी तकनीक है। इसमें भेजे जाने वाले मैसेज को एक सुरक्षित कोड में बदल दिया जाता है, जिसे केवल भेजने वाला और प्राप्त करने वाला ही पढ़ सकता है। मैसेज भेजने के दौरान नेटवर्क या सर्वर के जरिए गुजरने पर भी उसका वास्तविक कंटेंट दूसरों के लिए पढ़ना संभव नहीं होता।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!