देखिए वीडियो: केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा; काले झंडे दिखाकर नारेबाजी, लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं, मंच से बोले- ‘हमें अपना काम करने दो’
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
गिरवाई क्षेत्र में मंगलवार को कुशवाह समाज के छात्रावास-सह-सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संबोधन के दौरान हंगामा हो गया।
सिंधिया जैसे ही मंच से बोलने लगे, अग्रिम पंक्ति में बैठे कुछ युवाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। युवाओं ने ‘राजनीति नहीं चलेगी’ और ‘समाज को बांटना बंद करो’ जैसे नारे लगाए। बताया जा रहा है कि कुछ युवाओं के हाथ में काले झंडे भी थे।
पुलिस ने युवाओं को बाहर निकाला, फिर भिड़े दोनों पक्ष
नारेबाजी बढ़ने पर आयोजकों ने पुलिस की मदद से युवाओं को पंडाल से बाहर निकालने की कोशिश की।
इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर लात-घूंसे चलने के साथ कुर्सियां भी फेंकी गईं।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी कुछ युवाओं को मौके से बाहर ले जाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
सिंधिया बोले- ‘उन्हें अपना काम करने दो, हम अपना काम करेंगे’
हंगामे के दौरान सिंधिया ने मंच से लोगों को शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों को अपना काम करने दें और वे अपना काम करते रहेंगे।
सिंधिया ने यह भी कहा कि हंगामा करने वालों के नाम और उन्हें भेजने वाले लोगों के नाम नोट कर लिए गए हैं। पुलिस कुछ युवाओं को पूछताछ के लिए गिरवाई थाने ले गई।
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भी उठे सवाल
हंगामे के बाद कार्यक्रम के आयोजन और समाज के भीतर स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई।
राजनीतिक हलकों में सांसद भारत सिंह कुशवाह और उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के बीच सामाजिक-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा की चर्चा होती रही है। हालांकि, कार्यक्रम में हुए विरोध का कारण यही था, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
पूर्व पार्षद भूपेंद्र कुशवाह ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों की इच्छा थी कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक, मंत्री और सांसद समेत समाज के सभी प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया जाए।
नारायण सिंह कुशवाह ने जताया खेद
हंगामे के बाद उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर घटना पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी के बहकावे में आकर इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए।
मंत्री ने बिना किसी नेता का नाम लिए कहा कि कुशवाह समाज किसी की जागीर नहीं है और ऊंचे पद पर बैठे लोगों को अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में हुए हंगामे और मारपीट की कड़ी निंदा की।
कार्यक्रम का उद्देश्य हुआ पीछे, विवाद बना चर्चा का केंद्र
छात्रावास-सह-सामुदायिक भवन के भूमिपूजन के लिए आयोजित कार्यक्रम में हुआ विवाद अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

विधानसभा-1 में लगा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर:अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण; विद्यार्थियों से पूछा भविष्य का लक्ष्य

घर में जमा कर रखे थे इतने गैस सिलेंडर:पुलिस ने मारा छापा; घरेलू और कमर्शियल टंकियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

3 किलोमीटर तक वाहनों की कतार:इस घाट पर घंटों जाम में फंसे रहे लोग; जिम्मेदार नदारद, स्थानीय लोगों ने संभाली व्यवस्था

वो दुस्साहस बेटे में नजर नहीं आया

जनता भेजेगी फोटो और पुलिस बनाएगी चालान:उल्लंघन की तस्वीर भेजने वाले जिम्मेदार नागरिकों को हर सप्ताह मिलेगा इनाम

सांची दूध के दाम में भी हुआ इजाफा:अब हर लीटर पर देने होंगे इतने रुपए ज्यादा; इस दिन से नई कीमतें लागू

युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान; शादी की बात पर अलग समाज का हवाला देकर मुकरा, रुपये लौटाने से भी किया इनकार

सवालों से बचने के लिए पुलिस का सहारा:सम्मान लेकर लौटे महापौर; न्याय मांगने पहुंचे पीड़ितों को थाने में बैठाया

सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी:विवाह सीजन में खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर

जीतू पटवारी और चिंटू चौकसे के झूठ का वृद्धा गंगाबाई ने किया खुलासा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की थी 2.20 लाख रुपए की तत्काल मदद

स्काडा सिस्टम बंद करके जांच का खेल:खेतों तक नहीं पहुंचा पानी; ठेकेदार कंपनी को बचाने के लिए लीकेज खोज रहा एनवीडीए

वीडियो देखिये, नशेड़ियों के उत्पात ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल:नशे में उत्पात मचाने वालों के हौसले बुलंद; आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता

चाकू से हमला कर कान काटने वाले बदमाश गिरफ्तार:दो घंटे क्षेत्राधिकार के फेर में उलझी रही पुलिस; हत्या के दो मामलों में जमानत पर है मुख्य हमलावर

70 हजार का होटल बिल:40 हजार के लिए रिश्तेदारों के चक्कर; रिश्तों और कर्ज के जाल में उलझी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी का दर्दनाक अंत

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री का बेंगलुरु दौरा:खुद टिकट लेकर मेट्रो में बैठे; वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, इतने करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात

तीन थाना क्षेत्रों में ब्राउन शुगर:गांजा चरस जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार

अपने अभिन्न मित्र को इस अंदाज में दी मंत्री ने बधाई:सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की

भ्रष्टाचारियों के लिए बुरा सपना... डॉ. राजेश सहाय:नींद हुई हराम; घूसखोरी से पहले कांप रहे हाथ

क्या फिर सक्रिय राजनीति की ओर बढ़ रहे मंत्री पुत्र:पिता की विधानसभा में संभाल रहे मोर्चा; केंद्रीय मंत्री और परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने इतने करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!