देखिए वीडियो: विवादित टिप्पणी को लेकर मंत्री ने जताया खेद : बोले; बेटी जैसी हैं पार्षद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा की महिला पार्षद संध्या यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ने के बाद मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खेद जताया है।
विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए कहा कि संध्या यादव उनके लिए बेटी जैसी हैं और उनके बयान का उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से लिया गया।
दरअसल, इंदौर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय का वीडियो सामने आया था, जिसमें वे संध्या यादव को संबोधित करते हुए उनकी शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणी करते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए मंत्री से माफी और इस्तीफे की मांग की थी।
संध्या यादव ने भी किया बचाव
विवाद के बीच पार्षद संध्या यादव ने विजयवर्गीय का बचाव किया। उन्होंने उन्हें पिता के समान बताते हुए कहा कि विजयवर्गीय ने उन्हें बचपन में गोद में खिलाया है।
संध्या यादव के मुताबिक, ‘चौड़ाई बढ़ने’ वाली बात मालवा अंचल की आम बोलचाल व स्नेह की भाषा का हिस्सा है।
वहीं, कांग्रेस नेताओं ने इस टिप्पणी को लेकर विजयवर्गीय पर निशाना साधा और सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई थी। अब मंत्री के खेद जताने और संध्या यादव के बचाव में सामने आने के बाद विवाद ने नया मोड़ ले लिया है।
संबंधित समाचार

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम

भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा:दो दिन बाद ‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ी युवाओं की भीड़; राजधानी तक पहुंचा मामला

आबकारी विभाग का छापा:शराब की अवैध भट्टियों पर दी दबिश; बड़ी मात्रा में कच्ची मदिरा-लाहन जब्त

गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली:नीरज लैब पर कब होगी कार्रवाई; सीएमएचओ की नाकामी से पंगु हुआ इंदौर का स्वास्थ्य तंत्र

‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला:मुख्य आरोपी को एनकाउंटर कर पकड़ा; पुलिस कार्रवाई तेज, वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा

सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद:कंडक्टर और साथियों ने की यात्री से मारपीट

करवट बदली तो जाग उठी आस्था:कृष्ण कन्हाई के जलवा पूजन में लीन हुआ इंदौर

पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’:इस रूट पर बनाएगी 3.5 KM सुरंग; सुरक्षा मानकों के साथ होगा काम

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग:2 नवजातों की मौत; 25 बच्चों को किया शिफ्ट

भीषण सड़क हादसा:खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे किसान की मौत

योजना में बड़ा बदलाव:प्रदेश सरकार नई व्यवस्था कर रही लागू; इस प्रमाणपत्र के बिना निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा पैकेज का इलाज

शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज:व्यापारियों का 10 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य; बाजारों में लग रहे पोस्टर

खैर नहीं:वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई; इन ऐप्स पर भी सख्ती, नई गाइडलाइन जारी

राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया:छात्रों की गूंज में दिया था इलाज का भरोसा; 3 साल की उम्र से एक आंख की रोशनी नहीं

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!