सड़े आलू व मुर्गे के पंजों के बीच ले जा रहा था 1150 किलो भांग: शहर में नशे की बड़ी सप्लाई से पहले कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

सदर बाजार पुलिस ने दबोचा, 18 लाख का माल जब्त, तस्कर से पूछताछ जारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में नशा परोसने वालों से लेकर तस्करों तक के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। नशा सप्लायरों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
इसी कड़ी में सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की भांग शहर में सप्लाई करने जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने भांग की खेप को सड़े हुए आलू के बोरों, कागज की कतरन और मुर्गे के पंजों के बीच इस तरह छिपाकर रखा था कि उसकी गंध बाहर नहीं आ सके, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी चालाकी नहीं चल सकी।
घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया गया और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने 1150 किलो भांग, एक टाटा एस वाहन सहित करीब 18 लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया है।
सदर बाजार टीआई पप्पूलाल शर्मा के मुताबिक,आरोपी चालक हितेंद्र पिता खेमसिंह (44) निवासी जूनी कसेरा बाखल सदर बाजार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरबिंदो इलाके से भांग का माल भरकर शहर में अलग-अलग जगह सप्लाई कर रहा था।
फिलहाल आरोपी कुछ भी बोलने से बच रहा है। पुलिस आज सख्ती से उससे पूछताछ करेगी। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टाटा एस गोल्ड वाहन क्रमांक एमपी-41-एलए-3218 को रोका गया।
तलाशी लेने पर वाहन में अवैध रूप से ले जाई जा रही कुल 1150 किलोग्राम भांग बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 11 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी ने भांग को सड़े हुए आलू से भरे बोरों और कागज की कतरन के बोरों के बीच छिपाकर रखा था, ताकि उसकी खुशबू बाहर नहीं आ सके।
पुलिस ने भांग की खेप बरामद कर ली। इसके साथ ही परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा टाटा एस वाहन भी जब्त कर लिया गया।
आरोपी हितेंद्र पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है आरोपी भांग कहां से लाया था और कहां- कहां इसकी सप्लाई देता है।
गंध छिपाने का अनोखा तरीका अपनाया, लेकिन पुलिस की नजर से नहीं बच सका तस्कर
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने भांग की तेज गंध को दबाने के लिए सड़े हुए आलू, कागज की कतरन और मुर्गे के पंजों का इस्तेमाल किया था।
उसका मकसद चेकिंग के दौरान पुलिस और अन्य लोगों को भ्रमित करना था। हालांकि, मुखबिर की सूचना और सदर बाजार पुलिस की घेराबंदी के कारण पूरी खेप पकड़ी गई और शहर में होने वाली बड़ी सप्लाई नाकाम कर दी गई।
संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!