बार-बार खराब हो रहे वाल: नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल; आनंद बाजार में मानसून में भी जल संकट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के जोन-10 और वार्ड-43 के अंतर्गत आने वाले बीमा नगर एवं आनंद बाजार क्षेत्र के रहवासी बारिश के मौसम में भी गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं।
आनंद बाजार के समीप मुख्य नल पाइप लाइन का वाल पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है, जिसके कारण क्षेत्र में जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बारिश के बावजूद हजारों रहवासियों को पेयजल और दैनिक उपयोग के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। निगम की इस अव्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने जनहित से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों के स्तर पर समस्याओं के निराकरण को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आनंद बाजार क्षेत्र में लगा वाल हर एक-दो महीने में खराब क्यों हो जाता है। बार-बार वाल खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित होती है और इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने वाल की गुणवत्ता और उसकी खरीद प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि वाल की खरीदी, गुणवत्ता और रखरखाव की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है। मामले में नगर निगम के सब इंजीनियर चेतन लोठ से संपर्क किया गया तो उन्होंने समस्या की जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई।
उन्होंने इस संबंध में पीएचई विभाग अथवा मोहित मिश्रा से संपर्क करने की बात कही। इससे रहवासियों में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर जलप्रदाय व्यवस्था बाधित होने की स्थिति में जिम्मेदारी किस अधिकारी की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर एक-दो महीने में वाल खराब होना सामान्य स्थिति नहीं है। बार-बार मरम्मत के बावजूद समस्या दोबारा सामने आ रही है। जल संकट के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं और कई परिवारों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
रहवासियों ने निगम प्रशासन से मांग की है कि खराब वाल को तत्काल दुरुस्त कर जलप्रदाय बहाल किया जाए तथा वाल की गुणवत्ता और बार-बार खराब होने के कारणों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए। समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर रहवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!