पत्नी के लौटने का इंतजार खत्म पति ने फांसी लगाकर दी जान: दिलासा देने वाले पंडित के झांसे में आया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
विजय नगर थाना क्षेत्र में एक 38 वर्षीय भोजनालय संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि 15 साल पहले पत्नी के छोड़कर जाने के सदमे से वह किसी तरह उबर चुका था, लेकिन कुछ माह पहले एक पंडित के संपर्क में आने के बाद फिर उसी उम्मीद में जीने लगा कि पत्नी वापस लौट आएगी। ऐसा नहीं होने पर वह गहरे तनाव में चला गया और आखिरकार यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मालवीय नगर निवासी कुंदन पिता नाथूलाल शर्मा (38) को सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसका भाई सूरज शर्मा बेसुध हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि सुबह सबसे बड़े भाई की पत्नी रोज की तरह कुंदन को चाय देने पहुंची थी। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पिता और भाइयों ने भी आवाज लगाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।
अनहोनी की आशंका होने पर छोटे भाई सूरज ने दरवाजा तोड़ा तो कुंदन कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के अनुसार कुंदन पहले फोटोग्राफी करता था। कुछ माह पहले उसने यह काम छोड़कर भोजनालय शुरू किया था, जो अच्छी तरह चल रहा था। परिवार में माता-पिता और तीन भाई हैं। कुंदन दूसरे नंबर का भाई था। परिजन ने बताया कि कुंदन ने वर्ष 2011 में प्रेम विवाह किया था।
शादी के करीब एक साल बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इस घटना के बाद वह लंबे समय तक मानसिक रूप से परेशान रहा। हालांकि, समय के साथ उसने खुद को संभाल लिया था और सामान्य जीवन जीने लगा था। लेकिन कुछ माह पहले वह एक पंडित के संपर्क में आया, जिसने उसे भरोसा दिलाया कि वर्षों पहले छोड़कर गई पत्नी वापस लौट आएगी।
इसी उम्मीद में वह फिर पुराने रिश्ते और यादों में उलझ गया। जब महीनों बीतने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ तो वह लगातार तनाव में रहने लगा। परिजन का मानना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

भाजपा नेता ने की आत्महत्या:दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!