इस प्रसिद्ध मंदिर में अब वीआईपी दर्शन व्यवस्था शुरू: इतने रुपये देकर सीधे गर्भगृह में जा सकते हैं; यह रहेगा टिकट लेने का समय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उज्जैन के प्रसिद्ध श्री कालभैरव मंदिर में अब श्रद्धालुओं के लिए सशुल्क शीघ्र दर्शन (VIP दर्शन) व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके तहत श्रद्धालु 500 रुपए का टिकट लेकर सीधे गर्भगृह तक पहुंचकर दर्शन कर सकेंगे। यह नई व्यवस्था बुधवार से लागू की गई है।
यह मंदिर, जो श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाद उज्जैन का एक प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है और जहां भगवान कालभैरव को मदिरा का भोग लगाया जाता है, हर दिन हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहता है। बढ़ती भीड़ और आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को देखते हुए मंदिर में विकास और व्यवस्थाओं का विस्तार किया जा रहा है।
नई व्यवस्था के अनुसार श्रद्धालु मंदिर परिसर के बाहर बने काउंटर से सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक 500 रुपए का टिकट प्राप्त कर सकते हैं। टिकट लेने के बाद उन्हें विशेष मार्ग से सीधे गर्भगृह में प्रवेश की सुविधा दी जाएगी, जहां वे बिना लंबी कतार के दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर प्रशासन के अनुसार यह व्यवस्था फिलहाल ऑफलाइन शुरू की गई है, जिसे जल्द ही ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इस कदम से भीड़ प्रबंधन में सुधार होगा और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन मिल सकेंगे।
काल भैरव मंदिर में पहले सामान्य दर्शन व्यवस्था के तहत श्रद्धालु कतार में लगकर दर्शन करते थे। मंदिर के पट सुबह 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक खुले रहते हैं, जबकि आरती के समय कुछ देर के लिए दर्शन बंद रहते हैं। प्रशासन का यह भी कहना है कि शीघ्र दर्शन के नाम पर होने वाली ठगी को रोकने के लिए अब टिकट प्रणाली लागू की गई है, जिससे श्रद्धालु सीधे अधिकृत काउंटर से टिकट लेकर ही सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!