‘2 हजार लोगों ने मुझे घेर लिया था…’: मंत्री का बंगाल को लेकर बड़ा दावा; घुसपैठ और वोट बैंक पर साधा निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भारत विभाजन के इतिहास का जिक्र करते हुए बंगाल की राजनीति और घुसपैठ के मुद्दे पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विभाजन का दर्द याद रखना जरूरी है, ताकि देश भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बच सके। इसी दौरान उन्होंने बंगाल प्रभारी रहते हुए मुर्शिदाबाद में करीब 2 हजार लोगों द्वारा घेर लिए जाने का किस्सा भी सुनाया और वोट बैंक की राजनीति पर निशाना साधा।
‘बंगाल में घुसपैठियों के आधार कार्ड बनते थे’
विजयवर्गीय ने अपने बंगाल प्रभारी रहने के समय का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां की सरकार घुसपैठियों को बुलाती थी और उनके आधार कार्ड बनाकर आबादी बढ़ाने का काम करती थी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में जनसंख्या का संतुलन प्रभावित हुआ है।
उन्होंने मुर्शिदाबाद का जिक्र करते हुए कहा, ‘वहां मुझे करीब 2 हजार लोगों ने घेर लिया था। वहां 75 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी है।’ विजयवर्गीय ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दल जहां सत्ता और कुर्सी की चिंता करते हैं, वहीं भाजपा देशहित को प्राथमिकता देती है।
‘जाति के बंटवारे से देश मजबूत नहीं होगा’
मंत्री ने बंगाल के दलित नेता जोगेंद्रनाथ मंडल का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन्ना ने उन्हें पाकिस्तान में दलितों को सम्मान देने का भरोसा दिया था। मंडल पाकिस्तान गए और मंत्री भी बने, लेकिन बाद में वहां के हालात से निराश होकर इस्तीफा देकर भारत लौट आए।
विजयवर्गीय ने जातिवाद और वोट बैंक की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि समाज को जाति और धार्मिक आधार पर बांटने से देश मजबूत नहीं होगा।
‘14 अगस्त सिर्फ तारीख नहीं, विभाजन के दर्द की याद’
विजयवर्गीय ने कहा कि 14 अगस्त कैलेंडर की महज एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास का दर्दनाक अध्याय है। 15 अगस्त को देश आजादी का जश्न मना रहा था, वहीं विभाजन के कारण लाखों लोग विस्थापन, हिंसा और पीड़ा झेल रहे थे।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को विभाजन के इतिहास और उसके पीछे छिपे दर्द के बारे में बताना जरूरी है, ताकि देश दोबारा ऐसी परिस्थितियों का सामना न करे।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान का किया जिक्र
कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब और बंगाल के बचे हुए हिस्से को भारत में बनाए रखने के संघर्ष में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने लाहौर में पूर्ण स्वराज के संकल्प का भी जिक्र किया और कहा कि आजादी के बाद देश के सामने विभाजन की बड़ी कीमत रही।
अखंड भारत दिवस और इतिहास से सीखने पर जोर
विजयवर्गीय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस मनाने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखने के लिए आने वाली पीढ़ी को इतिहास की सच्चाई और विभाजन के दर्द से अवगत कराना जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भी याद किया गया।
संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!