रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं: 86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान
KHULASA FIRST
संवाददाता

एफएच गार्डन के वरिष्ठ नागरिकों का अनूठा दीपावली मिलन समारोह; समस्याओं का समाधान दशकों के अनुभव से
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उम्र बढ़ने के साथ जीवन की रफ्तार भले धीमी पड़ जाए, लेकिन उत्साह, आत्मीयता और जीवंतता कम हो जाए, यह जरूरी नहीं। इसका सुंदर उदाहरण है स्कीम 54, विजय नगर का एफएच गार्डन वरिष्ठ नागरिक मंच।
यहां 61 से 86 वर्ष की आयु के सदस्य हर दिन मिलकर न केवल सुख-दुःख साझा करते हैं, बल्कि एक-दूसरे के मानसिक और भावनात्मक संबल भी बनते हैं। दीपावली मिलन समारोह में इसी अनूठे परिवार ने दोस्ती, अनुभव और खुशियों के दीप जलाए।
इस मंच की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां सेवानिवृत्ति का अर्थ जीवन से निवृत्ति नहीं, बल्कि जीवन की एक नई और सार्थक पारी की शुरुआत है। कोई प्रशासन का अनुभवी अधिकारी रहा है, कोई पुलिस और वायुसेना में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुका है, तो किसी ने उद्योग, व्यापार, वित्त या समाजसेवा में दशकों बिताए हैं।
आज यही विविध अनुभव एक-दूसरे की समस्याओं के समाधान खोजने में काम आते हैं। पारिवारिक उलझन हो, स्वास्थ्य की चिंता हो या जीवन का कोई कठिन निर्णय, यहां सलाह देने वाले अनुभवी मित्र भी हैं और धैर्य से सुनने वाले आत्मीय साथी भी।
मंच के सबसे युवा सदस्य लेखक राजकुमार जैन ने हाल ही 61 वर्ष पूरे किए हैं, जबकि सबसे वरिष्ठ सदस्य पूर्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मदन राणे 86 वर्ष के हैं। उम्र का 25 वर्ष का अंतर भी इनकी मित्रता और आत्मीयता के आड़े नहीं आता।
इंदौर के पूर्व एडीएम एवं अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता बताते हैं हम प्रतिदिन मिलते हैं, जीवन के अनुभव साझा करते हैं और खूब ठहाके लगाते हैं। यही हंसी हमारे स्वस्थ जीवन की प्राथमिक औषधि है।
उनका मानना है कि बढ़ती उम्र में नियमित मिलना-जुलना, सकारात्मक संवाद, सक्रिय दिनचर्या और मन की बात कह पाने का अवसर जीवन को अधिक आनंदमय बनाता है।
यह मंच एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी देता है, बुजुर्गों को केवल देखभाल नहीं, संवाद, सम्मान और अपनी उपयोगिता का एहसास भी चाहिए। जीवनभर दूसरों की जिम्मेदारियां निभाने वाली पीढ़ी के लिए मित्रों की यह संगत किसी भावनात्मक सुरक्षा कवच से कम नहीं।
दीपावली मिलन में फार्मा उद्योगपति नंद मोटवानी, लोहा व्यापारी प्रदीप गुप्ता, जीवन बीमा क्षेत्र से सेवानिवृत्त अशोक चौधरी, पूर्व पुलिस अधीक्षक राजेश जायसवाल एवं अशोक सोलंकी, चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेंद्र खंडेलवाल, एडवोकेट सुरेश बापना, शिक्षक निमजे तथा पूर्व विंग कमांडर राधेश्याम मुकाती सहित सभी साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस दीपावली मिलन का सबसे खूबसूरत संदेश यही रहा कि जीवन की संध्या में सबसे मूल्यवान पूंजी केवल संचित धन नहीं, बल्कि वे मित्र हैं, जिनके साथ मन की चिंता बांटी जा सके, अनुभवों की रोशनी में रास्ते खोजे जा सकें और बिना किसी संकोच के खुलकर हंसा जा सके।
संबंधित समाचार

इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट:शहर की पुलिस ने आयोजित की दक्षता चयन परीक्षा; फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में परखी पुलिसकर्मियों की प्रतिभा

कांग्रेस पार्षद के पट्ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण:नगर निगम के नोटिस का कमल लुधवानी पर नहीं हुआ कोई असर

मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी:एक साल से कथित अवैध निर्माण; पड़ोसी की ओर खोल दीं खिड़कियां

दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी:मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान

छठ पूजा में अब एक दिन शेष:150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!