फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक: लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान की काली कमाई से जुटाई गई संपत्तियों की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। लोकायुक्त विभाग ने अब तक जांच में सामने आई विवादित संपत्तियों की खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय को पत्र लिखा है।
आशंका है कि जांच के दौरान चिह्नित संपत्तियों को खुर्द-बुर्द करने या उनके स्वामित्व में बदलाव की कोशिश की जा सकती है। ऐसे में लोकायुक्त विभाग चाहता है कि जांच पूरी होने तक इन संपत्तियों के हस्तांतरण और रजिस्ट्री पर रोक रहे।
उल्लेखनीय है 14 अक्टूबर को लोकायुक्त विभाग ने फिरोज खान के इंदौर और देवास स्थित ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। इसके बाद से उसकी संपत्तियों को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब तक की जांच में 21 करोड़ 65 लाख 39 हजार रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला है।
इसमें 51 अचल संपत्तियां शामिल हैं। इनकी गाइड लाइन के अनुसार खरीद कीमत करीब 19 करोड़ 94 लाख 55 हजार रुपए है, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य 80 करोड़ रुपए से अधिक आंका गया है।
जांच में देवास के राजोदा में दो महिलाओं के नाम पर खरीदी गई 1.15 हेक्टेयर जमीन, रोशनी वर्मा और रानू कुशवाह के नाम दर्ज जमीन तथा देवास में चोला मंडलम की नीलामी से पत्नी हिना, मां वहीदा और बेटी जैफी के नाम खरीदे गए दो प्लॉट भी हैं।
इन दोनों संपत्तियों पर रजिस्ट्री सहित कुल अनुमानित खर्च करीब एक करोड़ रुपए बताया गया था। इनकी खरीद में इस्तेमाल रकम और वास्तविक स्वामित्व की पड़ताल जारी है।
पंवार पिता-पुत्र की भूमिका भी जांच के घेरे में
फिरोज की पत्नी हिना खान, युवराज पंवार और मो. शाकिर की फर्म स्पार्क वेव रियलटी से जुड़े जमीन सौदों की भी जांच हो रही है। लसूड़िया मोरी की जमीन की रजिस्ट्री और कथित मुख्त्यारनामे के जरिये स्टाम्प ड्यूटी में 1.40 करोड़ रुपए की कथित गड़बड़ी का मामला भी जांच के दायरे में है।
लोकायुक्त पुलिस अब इन सौदों में युवराज और उसके पिता रविकांत पंवार की भूमिका तलाश रही है। रजिस्ट्रार कार्यालय से मिलने वाले रिकॉर्ड से संपत्तियों के लेन-देन की स्थिति और स्पष्ट करने लोकायुक्त विभाग विस्तृत जांच कर रहा है।
संबंधित समाचार

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!