ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ इंदौर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने शहर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस कमिश्नरेट की ओर से पुलिस आयुक्त के दिशा-निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संयोगितागंज, आजाद नगर और पंढरीनाथ थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की।
संयोगितागंज पुलिस ने गांजे के साथ 55 वर्षीय आरोपी को पकड़ा
पहली कार्रवाई संयोगितागंज थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने ऊषागंज छावनी निवासी जावेद गनी (55) को पकड़ा। उसके कब्जे से 1.237 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
आजाद नगर में ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई आजाद नगर थाना क्षेत्र में आनंदा ग्रैंड कॉलोनी के पास स्थित मैदान में की गई। यहां पुलिस ने मदीना नगर निवासी मुजम्मिल शेख (28) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पंढरीनाथ पुलिस ने 18.33 ग्राम से अधिक चरस जब्त की
तीसरी कार्रवाई पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने खजराना निवासी सेजाद खान (52) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 18.33 ग्राम से अधिक चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
तीनों कार्रवाइयों में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाते थे और शहर में किन लोगों को इसकी आपूर्ति की जाती थी। इसके अलावा नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और संभावित तस्करी नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
इंदौर पुलिस ने नागरिकों से की अपील
इंदौर पुलिस ने नागरिकों से अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार, खरीद-फरोख्त तथा तस्करी से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि शहर में नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

इंदौर बना स्वच्छता का गुरुकुल:नंबर-1 की दौड़ से ऊपर उठता इंदौर; ताज से आगे की यात्रा

शहर को दूसरे स्थान पर नेता आमने-सामने:विपक्षी बोले-शहर ने खोया वर्षों पुराना गौरव; सत्तारूढ़ दल के नेता ने कहा- खुद परिषद का हिस्सा हैं, उन्हें शर्म आना चाहिए

राजधानी में शहर भाजपा के दिग्गजों की दस्तक से सियासी हलचल:विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात; आज कई बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

वीडियो देखिये, शहर के हृदय स्थल इलाके में फैली सनसनी:पुलिया के नीचे नाले में मिला शव; सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बाहर निकाला

शहर को स्वच्छता का सिरमौर बनाने वाले अफसरों की मेहनत पर किसने फेर दिया पानी:जानिये किनके कार्यों से राष्ट्रीय फलक पर चमका था यह शहर; अब स्वच्छता मिशन की कार्यप्रणाली, एजेंसियों और कंसल्टेंट की भूमिका पर उठ रहे गंभीर सवाल

वीडियो देखिये, नामी कलाकार के कॉन्सर्ट को धमकी देने वाला ई-मेल इस शहर के युवक की आईडी से भेजा:अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के अनुसार जांच में हुआ बड़ा खुलासा; आईटी प्रोफेशनल की ई-मेल आईडी हैक कर भेजे गए थे धमकी भरे संदेश

लोकायुक्त पुलिस का बड़ा ट्रैप:अधिकारी इतने हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; सैनिक की तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी राशि
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!