छठ पूजा में अब एक दिन शेष: 150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व
KHULASA FIRST
संवाददाता

15 को अस्ताचलगामी और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती
बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के हजारों परिवार जुटे तैयारियों में
मुख्यमंत्री की घोषणा के डेढ़ साल बाद भी स्थायी छठ घाटों का इंतजार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में अब महज एक दिन शेष है। इंदौर में बसे बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के परिवारों के बीच दीपोत्सव और भाई दूज के बाद छठ पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के 150 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
कहीं तालाबों और जलाशयों की सफाई हो रही है तो कहीं कृत्रिम जलकुंड बनाए जा रहे हैं। पूजा वेदियों के निर्माण, घाटों की सजावट, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। 14 नवंबर को खरना का व्रत रखा जाएगा। इसके बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करेंगे। 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा, जबकि 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।
घरों में पारंपरिक छठ गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। बाजारों में भी सूप, दउरा, फल, नारियल, गन्ना और पूजा की अन्य सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है। विभिन्न छठ पूजा समितियां आयोजन स्थलों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।
पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह और प्रदेश महासचिव केके झा ने बताया इस वर्ष भी इंदौर में 150 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन होंगे। इनमें स्कीम-54, स्कीम-78, बाणगंगा, सुखलिया, श्याम नगर, श्याम नगर एक्सटेंशन, तुलसी नगर, समर पार्क, अमृत पैलेस, पीपल्याहाना, सिलिकॉन सिटी, सूर्य मंदिर कैट रोड, शंखेश्वर सिटी, कालानी नगर, निपानिया, सिरपुर, खजराना, देवास नाका, एरोड्रम रोड, राऊ और पीथमपुर सहित शहर के अनेक क्षेत्र शामिल हैं।
सूर्य मंदिर कैट रोड छठ पूजा आयोजन समिति के संयोजक मुनेश्वर प्रसाद ने बताया श्री सूर्य मंदिर परिसर में छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परिसर में बने कुंड की सफाई और पूजा वेदियों के निर्माण का काम किया जा रहा है। यहां भगवान भास्कर की विशाल प्रतिमा स्थापित है।
हर वर्ष शहर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने आते हैं। वहीं विजय नगर छठ पूजा आयोजन समिति के दीनानाथ सिंह ने बताया अनुपम नगर स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में घाट की लंबाई और चौड़ाई बढ़ाने की आवश्यकता है। नगर निगम की ओर से इसके विस्तार की घोषणा की जा चुकी है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ।
स्थायी घाटों की घोषणा पर अमल का इंतजार... छठ पूजा की तैयारियों के बीच शहर में स्थायी छठ घाटों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर के प्रमुख तालाबों पर स्थायी छठ घाट विकसित करने की घोषणा के डेढ़ साल बाद भी धरातल पर काम नजर नहीं आ रहा है।
महापर्व में अब केवल दो दिन शेष हैं और इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को अस्थायी व्यवस्थाओं के भरोसे ही पूजा करनी पड़ेगी। संस्थान ने मुख्यमंत्री को स्मरण-पत्र भेजकर परियोजना की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने और निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
संस्थान का कहना है कि जब मुख्यमंत्री स्तर पर घोषणा हो चुकी है और इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के बजट में भी इसके लिए प्रावधान किया गया है, तो फिर निर्माण कार्य में देरी क्यों हो रही है?
22 मार्च 2025 को बिहार दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के तीन तालाबों पर छठ पूजा के लिए स्थायी घाट विकसित करने की घोषणा की थी। इसके बाद आईडीए के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में सुपर कॉरिडोर के समीप स्थित टिगरिया बादशाह तालाब के सौंदर्यीकरण, पौधारोपण और छठ घाट निर्माण के लिए प्रावधान किया गया था।
हालांकि परियोजना की प्रगति और निर्माण शुरू होने की समयसीमा को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
छठ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित हो
पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान के प्रदेश महासचिव केके झा ने कहा संस्थान कई वर्षों से मध्य प्रदेश सरकार से छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग करता आ रहा है। छठ अब केवल बिहार और पूर्वांचल तक सीमित नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी व्यापक स्तर पर मनाया जाता है।
झा ने कहा मध्य प्रदेश में भी बिहार, झारखंड और पूर्वांचल मूल के परिवार बड़ी संख्या में रहते हैं। उनके लिए छठ धार्मिक आयोजन के साथ ही अपनी सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक जुड़ाव का महत्वपूर्ण पर्व है।
निपानिया तालाब के चारों ओर स्थायी घाट बनाने की मांग
तुलसी नगर छठ पूजा आयोजन समिति के प्रमोद बाजपेई, राजेश तोमर और राकेश जायसवाल ने कहा निपानिया क्षेत्र में स्थायी छठ घाट नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को हर वर्ष वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कृत्रिम रूप से बनाए गए जल कुंडों में पूजा करना पड़ती है।
यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए असुविधाजनक है। उन्होंने कहा क्षेत्र के लोग कई वर्षों से निपानिया तालाब के चारों ओर स्थायी छठ घाट विकसित करने की मांग नगर निगम और जिला प्रशासन से करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि निपानिया तालाब के चारों ओर स्थायी घाट विकसित किए जाएं, ताकि क्षेत्र के श्रद्धालुओं को हर वर्ष अस्थायी व्यवस्थाओं पर निर्भर न रहना पड़े और वे सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान पर सूर्योपासना कर सकें।
संबंधित समाचार

इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट:शहर की पुलिस ने आयोजित की दक्षता चयन परीक्षा; फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में परखी पुलिसकर्मियों की प्रतिभा

कांग्रेस पार्षद के पट्ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण:नगर निगम के नोटिस का कमल लुधवानी पर नहीं हुआ कोई असर

मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी:एक साल से कथित अवैध निर्माण; पड़ोसी की ओर खोल दीं खिड़कियां

दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी:मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान

रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं:86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!