खबर
Top News

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां: जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 5:29 pm
शेयर करें:
बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब  मना रही खुशियां

सफाईकर्मी और अन्य महिलाओं के साथ जीत का जश्न मनाते महापौर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
2017 से 2023 तक देश में अव्वल आने पर भाजपा और नगर निगम परिषद ने निकाले थे जुलूस, बांटी थीं मिठाइयां, अब न देश में नंबर वन, न वैसा जश्न, फिर भी ‘इंदौर फिर बना सिरमौर’ का ढोल! कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने प्रचार पर उठाए तीखे सवाल।

वाह रे स्वच्छता का प्रचार! जब इंदौर देश में सचमुच नंबर वन आता था, तब भाजपा के नेता, महापौर, पूरी नगर निगम परिषद और भाजपाई ढोल-नगाड़ों पर थिरकते थे। सड़कों पर जुलूस निकलते थे, मिठाइयां बंटती थीं और ऐसा माहौल बनाया जाता था मानो पूरी दुनिया जीत ली हो, लेकिन अब तस्वीर बदल गई है।

स्वच्छता सर्वेक्षण की नई व्यवस्था में इंदौर सुपर स्वच्छ लीग में है और इंदौर-देपालपुर की स्वच्छता जोड़ी को दूसरा स्थान मिला है। देपालपुर ने अपनी श्रेणी में शानदार प्रदर्शन किया है, मगर नगर निगम के प्रचार में फिर वही पुराने अंदाज का ‘इंदौर सिरमौर’! आपको बता दें... देपालपुर को बड़े गांव के नाम से भी जाना जाता है।

सवाल यह है कि जब उपलब्धि इंदौर की अपनी नंबर वन वाली थी, तब भाजपा जश्न मनाने में पीछे नहीं रहती थी। अब देपालपुर की उपलब्धि को भी इंदौर के खाते में जोड़कर इतना बड़ा प्रचार क्यों किया जा रहा है?

पुराने फोटो खोल रहे भाजपा के जश्न की पोल!... 2017 से 2022 तक लगातार छह बार इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना। 2023 में इंदौर और सूरत संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे।

उन दिनों भाजपा नेताओं और नगर निगम परिषद के जश्न की तस्वीरें अखबारों की सुर्खियां बनती थीं। कभी राजवाड़ा पर उत्सव, कभी ढोल-नगाड़े, कभी मिठाइयां तो कभी सफाई मित्रों के साथ नाचते जनप्रतिनिधि।

आज वही पुरानी तस्वीरें एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं। क्या अब भाजपा और नगर निगम के पास वैसी उपलब्धि नहीं है, जिसे लेकर पूरा शहर सड़कों पर उतरकर जश्न मना सके? क्या इसलिए उपलब्धियों की अलग-अलग श्रेणियों को मिलाकर ‘फिर बना सिरमौर’ जैसी सुर्खियां बनाई जा रही हैं?

देपालपुर जीता, इंदौर ने अपनी उपलब्धि बताकर बजा दिया ढोल!... देपालपुर का 1710वीं रैंक से अपनी आबादी वाली श्रेणी में दूसरा स्थान हासिल करना निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धि है। देपालपुर की जनता, सफाई मित्र और वहां के स्थानीय प्रशासन बधाई के पात्र हैं, लेकिन सवाल यह है कि इस उपलब्धि को स्पष्ट रूप से देपालपुर की सफलता बताने के बजाय इंदौर की स्वच्छता का नया सिरमौर बनने जैसा प्रचार क्यों किया जा रहा है?

दूसरे स्थान को पहला बताने का भ्रम क्यों पैदा किया जा रहा है?, क्या नगर निगम यह स्पष्ट नहीं कर सकता कि किस श्रेणी में कौन-सा पुरस्कार मिला है?

विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी का भाजपा से सवाल... कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने नगर निगम और भाजपा के प्रचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब इंदौर लगातार देश में नंबर वन आता था, तब भाजपा के नेता और पूरी नगर निगम परिषद जश्न मनाने सड़कों पर उतर आती थी।

अब उपलब्धियों की वास्तविक स्थिति बताने के बजाय बड़े-बड़े शीर्षक लगाकर जनता के सामने कैसी तस्वीर पेश की जा रही है? कांग्रेस नेताओं का सवाल है कि यदि इंदौर फिर देश का सिरमौर बना है तो राष्ट्रीय स्तर पर उसकी वास्तविक रैंकिंग और पुरस्कार की श्रेणी स्पष्ट रूप से बताई जाए। देपालपुर की सफलता पर उसे सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन किसी दूसरे शहर की उपलब्धि को अपने प्रचार का हिस्सा बनाना कहां तक उचित है?

सफाई में नंबर वन की मेहनत जनता की प्रचार का श्रेय लेने की होड़ नेताओं में!
इंदौर की स्वच्छता के पीछे सफाई मित्रों का पसीना, निगम कर्मचारियों की मेहनत और शहरवासियों की भागीदारी है, लेकिन राजनीतिक प्रचार में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है मानो हर उपलब्धि किसी राजनीतिक नेतृत्व की व्यक्तिगत सफलता हो।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब इंदौर नंबर वन था तब भाजपा ढोल बजाकर जश्न मनाती थी। अब नंबर वन वाली उपलब्धि नहीं है तो प्रचार में ‘सिरमौर’ बनने की इतनी बेचैनी क्यों? शहर को स्वच्छता के असली सम्मान की जरूरत है या हर साल सुर्खियों में नंबर वन दिखने की?

संबंधित समाचार

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा
Top News

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

1 minute ago
सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़
Top News

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

7 minutes ago
खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा
Top News

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

13 minutes ago
लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी
Top News

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

17 minutes ago
स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

21 minutes ago
डूबते सूरज को प्रणाम
Top News

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

25 minutes ago
संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री
Top News

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

33 minutes ago
आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार
Top News

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

about 1 hour ago
साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते
Top News

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला
Top News

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक
Top News

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

about 1 hour ago
ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा
Top News

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

about 1 hour ago
अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया
Top News

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

about 1 hour ago
कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में
Top News

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

about 1 hour ago
80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

about 2 hours ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

about 2 hours ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

about 2 hours ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!