खबर
Top News

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा: दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 5:21 pm
शेयर करें:
खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा

शरद गुप्ता 96177-77331 खुलासा फर्स्ट, नागदा।
चंबल नदी पर अधिकार को लेकर नागदा के आसपास मंगलवार को शुरू हुआ किसानों का विरोध बड़ा रूप ले रहा है। आखिर चंबल के पानी पर पहला हक किसका है...? किसानों का, आम जनता का या उद्योगों का...? इसी बीच खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में ग्रेसिम इंडस्ट्रीज लि. और प्रदेश के जल संसाधन विभाग के बीच 30 साल के लिए जून 2006 में हुए पानी आपूर्ति अनुबंध का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ (खुलासा फर्स्ट के पास प्रति है) सामने आया है।

यह अनुबंध मई 2007 तक प्रभावशील बताते हुए, अनुबंध को समय-समय पर रिवाइज करने की बात भी है लेकिन इस अवधि के बाद का कोई अनुबंध न जल संसाधन विभाग की ओर से सार्वजनिक किया है न उद्योग प्रबंधन ने मांगने पर भी उपलब्ध कराई है।

1 जून 2006 को हुए अनुबंध में 30 साल तक इंडस्ट्री को प्रतिमाह 12 लाख घनमीटर पानी लेने की अनुमति है। इस मात्रा को लीटर में समझें तो आंकड़ा चौंकाने वाला है। 12 लाख घनमीटर यानी हर महीने 120 करोड़ लीटर पानी..! मतलब 30 दिन के औसत से कंपनी को प्रतिदिन लगभग 4 करोड़ लीटर पानी लेने की अनुमति है। ं प्रति हजार लीटर पानी के लिए शासन ने 10 से 15 पैसे का भुगतान ही ग्रेसिम से लिया जाना प्रस्तावित है।

सवाल पारदर्शिता का ... चंबल का पानी किसे कितना मिल रहा है, किस कीमत पर मिल रहा है और किसानों के हिस्से में कितना बच रहा है? इन सवालों का जवाब शासन और संबंधित विभागों को देना चाहिए। किसानों का कहना है जब ग्रेसिम और शासन के मध्य अनुबंध हुआ तब भाजपा की सरकार थी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान थे।

नागदा-खाचरौद से निर्दलीय चुनाव लड़कर दिलीपसिंह गुर्जर विधायक बने थे। राजनीतिक विरोधी होने के बाद भी तब विधायक गुर्जर ने अनुबंध पर सवाल उठाए हो इसका प्रमाण नहीं है। न बाद के जनप्रतिनिधियों दिलीपसिंह शेखावत व डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान ने कोई जानकारी सार्वजनिक की।

कीमत और शर्तें भी महत्वपूर्ण... 1 जून 2006 के अनुबंध पर ग्रेसिम उद्योग के सीनियर एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट एसएस मारू व जल संसाधन विभाग उज्जैन के तत्कालीन कार्यपालन अधिकारी के हस्ताक्षर हैं। 10 से 15 पैसे प्रति घनमीटर दर का उल्लेख है।

हालांकि, वर्तमान में किस दर पर भुगतान लिया जा रहा है, इसकी पुष्टि के लिए नवीनतम सरकारी आदेश और भुगतान रिकॉर्ड की आवश्यकता है। शासन और उद्योग नवीन अनुबंध की जानकारी देने से कन्नी काट रहे हैं। अनुबंध में पानी की खपत मापने के लिए ऑटोमैटिक मीटर लगाने, अतिरिक्त पानी लेने पर अतिरिक्त शुल्क तथा पानी के उपयोग और भुगतान से जुड़ी शर्तें भी शामिल हैं।

किसानों के आंदोलन के बीच ये सवाल जरूरी
नागदा के समीप पिपलोदा बागला में चंबल डेम से उद्योगों को पानी देने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को डेम के गेट का वॉल्व बंद कर दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार गुलाबसिंह परिहार मौजूद रहे। किसानों के समर्थन में मोतीसिंह शेखावत व पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत भी डटे रहे।

इनकी मांग थी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए और किसानों के हिस्से के पानी पर उद्योगों का अधिकार न हो। ग्रेसिम को दिए जा रहे पानी की कीमत प्रति हजार लीटर मात्र 10 से 15 पैसे है, जबकि आम नागरिकों को शुद्ध पीने का पानी एक रूपए लीटर में मिलता है।

मोतीसिंह शेखावत का यह भी दावा है गुजरात व अन्य राज्यों में भी ग्रेसिम के उद्योग है। गुजरात में भी नागदा की तरह कृत्रिम स्टेपल फाइबर का उत्पादन किया जाता है। जहां प्रति हजार लीटर के लिए वहां का शासन 50 रुपए का शुल्क वसूलता है। इस बड़े अंतर पर किसानों को हैरानी है।

गौरतलब है किसानों में गुस्सा इसलिए भड़का क्योंकि ग्रेसिम और उद्योग समूह की मांग पर ही शिवराज सरकार ने नर्मदा-शिप्रा लिंक योजना का नागदा तक विस्तार कर इस पर 1800 करोड़ रुपए खर्च किए थे। अब इसी नर्मदा के पानी को प्रति हजार 30 रुपए लीटर की दर चुकाने को ग्रेसिम प्रबंधन राजी नहीं है।

जानकारी के अनुसार ग्रेसिम ने उद्योग के संचालन के लिए चंबल पर चार डेमों का निर्माण कराया था। पिपलोदा बागला डेम 1954 में निर्मित किया गया था। चारों डेमों की जल संग्रहण क्षमता 1059 एमसीएफटी है।

अनुबंध में दर्ज पानी की मात्रा का गणित
प्रतिदिन औसत पानी: 4 करोड़ लीटर

प्रतिमाह पानी: 120 करोड़ लीटर

प्रतिवर्ष पानी: 14,400 करोड़ लीटर

प्रतिमाह मात्रा: 42.38 एमसीएफटी

प्रतिवर्ष मात्रा: 508.53 एमसीएफटी

इस पड़ताल के बाद कुछ अहम सवाल
ग्रेसिम वास्तव में हर महीने 120 करोड़ लीटर पानी का उपयोग कर रही है...?

2006 के बाद पानी की दरों में कितनी बार और कितना संशोधन हुआ...?

कंपनी अब तक पानी के बदले कितनी राशि का भुगतान कर चुकी है...?

जल संसाधन विभाग के पास कंपनी की प्रतिमाह पानी खपत का पूरा रिकॉर्ड है....?

किसानों की सिंचाई और ग्रामीणों की

पेयजल जरूरतों को ध्यान में रखकर
पानी के आवंटन की समीक्षा होती है या नहीं....?

2006 में फायबर के रेट व वर्तमान में फायबर के रेट में असमानता है, अगर हां तो पानी की दरों में संशोधन हुआ है या नहीं...?

संबंधित समाचार

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब  मना रही खुशियां
Top News

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

less than a minute ago
सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़
Top News

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

3 minutes ago
लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी
Top News

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

12 minutes ago
स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

17 minutes ago
डूबते सूरज को प्रणाम
Top News

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

21 minutes ago
संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री
Top News

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

29 minutes ago
आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार
Top News

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

about 1 hour ago
साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते
Top News

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला
Top News

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक
Top News

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

about 1 hour ago
ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा
Top News

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

about 1 hour ago
अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया
Top News

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

about 1 hour ago
कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में
Top News

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

about 1 hour ago
80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

about 2 hours ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

about 2 hours ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

about 2 hours ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

about 2 hours ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!