खबर
Top News

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: 9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 नवंबर 2026, 5:13 pm
शेयर करें:
स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के सर्वाधिक 9 शहरों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नई दिल्ली में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रसन्नता व्यक्त कर कहा यह सम्मान प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सफाई मित्रों और नागरिकों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन प्रारंभ कर देश में स्वच्छता की नई चेतना जागृत की। 12 वर्षों में स्वच्छता के प्रति देशवासियों के व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। मध्य प्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बन चुका है।

हमारे प्रयासों, नवाचारों, इच्छाशक्ति और जनभागीदारी ने प्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के सर्वाधिक 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। इस वर्ष 57 राष्ट्रीय पुरस्कारों में से 9 प्रदेश को मिले हैं। यह उपलब्धि प्रदेश की निरंतर प्रगति और प्रभावी प्रयासों को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा स्वच्छता का यह जन आंदोलन सफाई मित्रों के अथक परिश्रम के बिना संभव नहीं है। सर्दी, गर्मी और बरसात में निरंतर सेवाएं देने वाले सफाई मित्र स्वच्छता अभियान की मजबूत आधारशिला हैं।

उन्होंने कहा कि इंदौर ने दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से देश के सामने स्वच्छता का अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत किया है।

स्वच्छता से बढ़ेंगे निवेश, पर्यटन और रोजगार के अवसर- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छ शहर ही निवेश, पर्यटन, उद्योग और रोजगार के बेहतर अवसरों के केंद्र बनते हैं।

स्वच्छ वातावरण से नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और शहरों की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलती है। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन सहित प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, सार्वजनिक शौचालय, यातायात और पर्यावरण संरक्षण की व्यवस्थाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने नगरीय निकायों में जीपीएस आधारित कचरा संग्रहण, आधुनिक कचरा प्रसंस्करण केंद्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कम्पोस्ट निर्माण, वेस्ट टू एनर्जी और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

विभिन्न श्रेणियों में इन शहरों को सम्मान
इंदौर को स्वच्छ शहर जोड़ी-मेंटर, देपालपुर को स्वच्छ शहर जोड़ी-मेंटी, जबलपुर को 10 लाख से अधिक जनसंख्या वर्ग में स्वच्छ शहर रैंक-2, उज्जैन को 3 से 10 लाख जनसंख्या वर्ग में रैंक-1, देवास को 50 हजार से 3 लाख जनसंख्या वर्ग में रैंक-1, सागर को रैंक-3, बुधनी को 20 हजार से कम जनसंख्या वर्ग में रैंक-3, रीवा को स्वच्छ रिवर फ्रंट शहर रैंक-1 तथा ग्वालियर को स्वच्छ सिटी अवॉर्ड प्राप्त हुआ।

9 निकायों में बुधनी, देपालपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में पुरस्कार प्रदान किए।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और आयुक्त नगरीय कल्याण संकेत भोंडवे ने पुरस्कार ग्रहण किए।

संबंधित समाचार

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा
Top News

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

5 minutes ago
लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी
Top News

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

8 minutes ago
डूबते सूरज को प्रणाम
Top News

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

16 minutes ago
संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री
Top News

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

25 minutes ago
आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार
Top News

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

about 1 hour ago
साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते
Top News

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला
Top News

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

about 1 hour ago
फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक
Top News

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

about 1 hour ago
ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा
Top News

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

about 1 hour ago
अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया
Top News

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

about 1 hour ago
कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में
Top News

कोर्ट के आदेश के बाद भी बस थाने में:मालिक लगा रहा चक्कर

about 1 hour ago
80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए
Top News

80 लाख नकदी लेकर घूम रहे दो भाई पकड़ाए:जमीन बेचने की कहानी सुनाई… सबूत मांगे तो खाली हाथ

about 2 hours ago
इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग
Top News

इंस्टाग्राम पेज या वसूली गैंग:कुकुरमुत्तों की तरह उग आए कथित न्यूज पेज संचालक

about 2 hours ago
कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार
Top News

कोकीन के साथ युवक गिरफ्तार:करबला मैदान में संदिग्ध हालत में खड़ी थी कार; मुखबिर से मिली थी सूचना

about 2 hours ago
चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी
Top News

चर्चित कलाकार के शो से पहले फिर बम धमाके की धमकी:तीसरा धमकी भरा ईमेल मिला; पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले- उत्तराखंड की देवभूमि हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही; इस सीएम को बताया अपना मित्र

about 2 hours ago
अस्पताल में रिश्तों की जंग
Top News

अस्पताल में रिश्तों की जंग:कांग्रेस प्रवक्ता ने रिश्तेदार को पीटा; भांजे के जले पैर और उसकी देखभाल पर शुरू हुआ था विवाद

about 2 hours ago
जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता
Top News

जिसकी सत्ता, उसी का पत्ता:खाटू श्याम भजन संध्या के नाम पर सुबह से सड़क पर कब्जा; जनता जाए भाड़ में

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर में इतने करोड़ का निवेश, इतने हजार रोजगार के अवसर:केंद्रीय मंत्री बोले-लौटेगा औद्योगिक गौरव; स्वच्छता में प्रदेश का नंबर-1 बनने पर नागरिकों और प्रशासन को दी बधाई

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!