मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी: एक साल से कथित अवैध निर्माण; पड़ोसी की ओर खोल दीं खिड़कियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में भवन निर्माण के नियम आम आदमी के लिए हैं या मकान मालिकों की सुविधा के हिसाब से बदल जाते हैं? बीमा नगर के मकान नंबर 06 में चल रहे निर्माण ने जोन-10 के भवन विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
आरोप है कि एक साल से अधिक समय से निर्माण जारी है। स्वीकृत भवन में मानचित्र को दरकिनार कर काम कराया जा रहा है और पड़ोसी के मकान नंबर 07 की ओर वेंटिलेशन खिड़कियां तक बना दी गई हैं। दिलचस्प यह है कि निगम के भवन अधिकारी और निरीक्षक को निर्माण स्थल पर कई बार देखा गया, लेकिन कार्रवाई का नतीजा अब तक सामने नहीं आया। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि अधिकारी निरीक्षण करने जा रहे थे या मकान मालिकों को मनमानी करने की खुली छूट मिली हुई थी?
मकान मालिकों ने नक्शे को रखा किनारे, निगम के अधिकारी बने मूकदर्शक?... मकान नंबर 06 में जितेंद्र नाहटा और सपन नाहटा पिता-पुत्र द्वारा कराए जा रहे निर्माण को लेकर मकान नंबर 07 के निवासी एवं अभिभाषक आरके गोयल ने शिकायत की है।
आरोप है कि निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं है। यदि ऐसा है तो यह केवल भवन मालिकों की मनमानी का मामला नहीं, बल्कि निगम के निगरानी तंत्र की भी परीक्षा है। आखिर एक साल से चल रहे निर्माण में भवन अधिकारी और निरीक्षक को कथित अनियमितताएं क्यों नजर नहीं आईं?
क्या नक्शे और मौके के निर्माण का मिलान करना उनकी जिम्मेदारी नहीं थी? आम आदमी से नियमों का हिसाब मांगने वाला निगम अपने ही अधिकारियों से जवाब कब मांगेगा?
खिड़कियां ऐसी कि पड़ोसी की निजता भी खतरे में!
शिकायत के मुताबिक मकान नंबर 07 की ओर वेंटिलेशन खिड़कियां बना दी गई हैं। इससे पड़ोसी के निजी आवास में सीधे देखने की स्थिति बन रही है, यानि अपने मकान में निर्माण की सुविधा के लिए दूसरे परिवार की निजता और सुरक्षा को दांव पर लगाने का आरोप है।
सवाल यह है कि क्या मकान मालिकों को पड़ोसी के अधिकारों की कोई परवाह नहीं और क्या निगम के भवन विभाग को यह सब दिखाई नहीं दिया? खिड़कियों की वैधानिकता की जांच कराना और नियमों के विपरीत होने पर कार्रवाई करना निगम की जिम्मेदारी है।
जोन-10 के भवन अधिकारी और निरीक्षक से कौन मांगेगा जवाब?... इस पूरे मामले में सबसे गंभीर सवाल जोन-10 के भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक की भूमिका को लेकर है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों अधिकारियों को कई बार निर्माण स्थल पर देखा गया, इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
यदि निर्माण नियमों के विपरीत था तो समय रहते नोटिस क्यों नहीं दिया गया? यदि सब कुछ नियमानुसार था तो स्वीकृत नक्शे और वास्तविक निर्माण का मिलान कर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं की गई? क्या भवन विभाग में निरीक्षण का मतलब सिर्फ मौके पर पहुंचना और लौट आना रह गया है? अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल पद संभालना नहीं, नियमों का पालन सुनिश्चित करना भी है।
पड़ोसी की निजता एवं गोपनीयता भंग करने के लिए लगाए वेंटिलेशन और खिड़की।
कलेक्टर से महापौर तक शिकायत, अब कार्रवाई नहीं तो अदालत का आसरा
अभिभाषक आरके गोयल ने कलेक्टर शिवम् वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, जोनल अधिकारी और थाना प्रभारी पलासिया को कानूनन सूचना एवं शिकायत भेजी है। इसमें मकान नंबर 06 के स्वीकृत नक्शे और वास्तविक निर्माण की जांच, कथित अवैध निर्माण पर नोटिस और वैधानिक कार्रवाई, पड़ोसी की ओर बनाई गई खिड़कियों को नियम विरुद्ध पाए जाने पर बंद कराने तथा निर्माण जारी होने की स्थिति में नियमानुसार रोक लगाने की मांग की गई है, साथ ही भवन अधिकारी और निरीक्षक की भूमिका की जांच कर लापरवाही प्रमाणित होने पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।
अब निगम प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग
गोयल ने चेतावनी दी है कि उचित समय में कार्रवाई नहीं होने पर भवन मालिकों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सक्षम न्यायालय में परिवाद, निषेधाज्ञा और अन्य वैधानिक उपाय अपनाए जाएंगे। विधिक खर्च और हर्जाने की मांग भी कानून के अनुसार की जाएगी।
अब सवाल महापौर, आयुक्त और जोनल अधिकारी से है कि क्या इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी? क्या भवन अधिकारी और निरीक्षक से उनके निरीक्षण का हिसाब लिया जाएगा? क्या मकान मालिकों को नियमों के दायरे में लाया जाएगा या फिर शिकायतकर्ता को दफ्तरों के चक्कर लगवाकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?
निगम के भवन विभाग को अब यह साबित करना होगा कि शहर में नक्शे और नियम चलते हैं, न कि मकान मालिकों की मनमर्जी! आखिर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों की है, उनकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
पड़ोसी के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद
घर में वेंटिलेशन और सुरक्षा के लिए निर्माण कराया है, न कि किसी की निजता खतरे में डालने के लिए। उनके घर में युवा बच्चे हैं, इसलिए पड़ोसी के ये आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। निर्माण उनकी अपनी सीमा में है और उन्होंने हमेशा आपसी बातचीत से रास्ता निकालने का प्रयास किया है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य और हालिया ऑपरेशन का हवाला देते हुए कहा कि वे अनावश्यक विवाद बढ़ाने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से मामले का समाधान चाहते हैं। - सपन नाहटा, निर्माणाधीन मकान मालिक
संबंधित समाचार
इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट:शहर की पुलिस ने आयोजित की दक्षता चयन परीक्षा; फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में परखी पुलिसकर्मियों की प्रतिभा

कांग्रेस पार्षद के पट्ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण:नगर निगम के नोटिस का कमल लुधवानी पर नहीं हुआ कोई असर

दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी:मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान

छठ पूजा में अब एक दिन शेष:150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं:86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!