कांग्रेस पार्षद के पट्ठे के संरक्षण में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण: नगर निगम के नोटिस का कमल लुधवानी पर नहीं हुआ कोई असर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पालदा के पप्पू की चाल में अवैध निर्माण करने वाले कमल लुधवानी को नगर निगम के बिलावली जोन के भवन अधिकारी विशाल राठौर द्वारा नोटिस जारी किया गया था, लेकिन पहले ही बिलावली जोन के जिम्मेदारों की जेबें भरने का दावा करने वाले कमल ने निर्माण बंद करने की जगह उसकी गति बढ़ा दी। इससे निगम द्वारा दिए गए दिखावटी नोटिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में वार्ड-75 के कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी की मिलीभगत भी सामने आई है।
कमल द्वारा पालदा के खसरा नंबर 310 पैकी भाग ग्राम पालदा वार्ड 75 पर नगर निगम की अनुमति बिना 3 मंजिला निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए जोन-13 के भवन अधिकारी विशाल राठौर द्वारा नोटिस जारी किया गया था।
इस नोटिस की प्रतिलिप अपर आयुक्त भवन अनुज्ञा शाखा को भी प्रेषित की गई थी, जिसमें लिखा गया था कि आपके पास भवन निर्माण से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। यदि इससे संबंधित कोई दस्तावेज और मानचित्र हो, तो 3 दिन के भीतर उसे प्रस्तुत करें।
अन्यथा नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 और मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम 2012 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 3 दिन के लिए दिए गए नोटिस का कमल द्वारा कोई जवाब देने के बजाय उसने निर्माण कार्य की गति और बढ़ा दी, जबकि उसे निर्माण पूरी तरह बंद कर देना था। इससे साबित होता है कि कमल द्वारा निगम के जिम्मेदारों की जेबें पहले ही भर देने की बात सही है।
सवालों में निगम अधिकारियों की भूमिका
कमल को जारी नोटिस की मियाद खत्म होने के कई दिन बाद भी बिलावली जोन के भवन निरीक्षक अतुल श्रीधर उधर झांकने भी नहीं गए कि संबंधित व्यक्ति ने निर्माण कार्य रोका या नहीं। यदि निगम के अधिकारी चाहते तो नोटिस जारी होने के बाद कमल अपने निर्माणाधीन भवन में एक ईंट भी नहीं लगा सकता था।
कमल लुधवानी का कहना है कि उसने इतनी तगड़ी सेटिंग की है कि अब निगम के जिम्मेदार उसके भवन की ओर नजर उठाकर भी नहीं देखेंगे। इन भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से नगर निगम को राजस्व का बड़ा नुकसान भी हो रहा है।
पार्षद पट्ठे निलेश ठाकुर के इशारे पर धड़ल्ले हो रहा निर्माण
खुलासा फर्स्ट द्वारा जब पालदा इलाके में होने वाले अवैध निर्माणों को लेकर पड़ताल की गई तो सूत्रों के हवाले से निलेश ठाकुर उर्फ नीलू के नाम की जानकारी मिली। वह वार्ड-75 के पार्षद कुणाल सोलंकी का खास पट्ठा है, जिसका काम अवैध निर्माण को संरक्षण देना है।
नीलू ठाकुर ही निगम अधिकारियों से अवैध निर्माण करने वालों की सेटिंग करवाता है। इलाके में अपनी धाक जमाने के लिए नीलू द्वारा जगह-जगह अपने अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं, जिनमें विशेष तौर पर कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के फोटो लगाए जाते हैं।
संबंधित समाचार
इस शहर में होगी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट:शहर की पुलिस ने आयोजित की दक्षता चयन परीक्षा; फॉरेंसिक, फिंगर प्रिंट और क्राइम इन्वेस्टिगेशन में परखी पुलिसकर्मियों की प्रतिभा

मकान मालिकों की मनमानी या निगम अधिकारियों की मेहरबानी:एक साल से कथित अवैध निर्माण; पड़ोसी की ओर खोल दीं खिड़कियां

दोस्त की बात पर भरोसा करना पड़ा भारी:मिठाई समझकर मुंह में रख ली ऐसी वस्तु; चली गई जान

छठ पूजा में अब एक दिन शेष:150 से अधिक स्थानों पर तैयारियां; 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

रिटायर हुए हैं रोजगार से, जिंदगी से नहीं:86 की उम्र में भी दोस्ती ऐसी कि हर दिन जवान

शहर में दुनिया भर के स्नूकर दिग्गजों का जमावड़ा:विश्व चैंपियनशिप में 32 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; पुरुष और महिला वर्ग में होगी खिताबी जंग, 40 हजार डॉलर की इनामी राशि दांव पर

बड़े गांव की जीत को अपनी बताकर अब मना रही खुशियां:जब इंदौर नंबर वन था तो ढोल-नगाड़े बजाकर नाचती थी भाजपा

सोना सस्ता हुआ तो बाजार में लौटी खरीदारों की भीड़:धनतेरस और दीपावली पर देशभर में इतने टन सोने की बिक्री; हीरों की बिक्री ने चौंकाया

खुलासा फर्स्ट का बड़ा खुलासा:दर केवल 10 से 15 पैसे प्रति एक हजार लीटर; ग्रेसिम को गुजरात की तुलना में मिल रहा बेहद सस्ता पानी

लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी:आरोपी ने चलती ट्रेन के सामने दिया धक्का; बायां हाथ कोहनी के पास से कटा, सिर में आए 16 टांके

स्वच्छता में उदाहरण बना मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:9 शहरों को मिला राष्ट्रीय सम्मान; सबसे बड़ा श्रेय स्वच्छता मित्रों को

डूबते सूरज को प्रणाम:उगते सूरज से उम्मीदों का अर्घ्य; चहुंओर गूंजती है छठ मैया की महिमा, आस्था के रंग में रंग जाता है पूरा शहर

संतों के श्रीचरणों में पहुंचे मंत्री:गच्छाधिपति और आचार्य से लिया आशीर्वाद; चातुर्मास के दौरान संतों के सान्निध्य को बताया समाज के लिए प्रेरणादायी

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार:अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची; बिगाड़ गया रसोई का बजट

साइबर ठगों के हाथों में बैंक खाते:18 लाख की ठगी का रास्ता बनाया; तुकोगंज पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियो देखिये, शहर में नशे के कारोबार पर कांग्रेस का हमला:प्रदेश प्रवक्ता बोले-राज्य को 'उड़ता मध्य प्रदेश' बनाने में जुटी सरकार; पूर्व विधायक के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखने की नौबत पर उठाए सवाल

फिरोज खान की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक:लोकायुक्त विभाग ने रजिस्ट्रार कार्यालय को लिखा पत्र

ड्रग्स के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई; ब्राउन शुगर, गांजा और चरस के साथ इतने आरोपी गिरफ्तार

सड़क को जागीर समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा:पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों को उतारा मैदान में

अखाड़े ने इस चर्चित संत को इस पद से हटाया:महिला ने दर्ज कराया था यौन उत्पीड़न का केस; आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!